{"_id":"57a0f0b54f1c1b6f152ba117","slug":"the-newly-constructed-multipurpose-hall-inaugurated-by-the-deputy-commissioner-kurukshetra","type":"story","status":"publish","title_hn":" नवनिर्मित मल्टीपर्पज हाल का उपायुक्त ने किया लोकार्पण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नवनिर्मित मल्टीपर्पज हाल का उपायुक्त ने किया लोकार्पण
ब्यूरो/अमर उजाला, कुरूक्षेत्र
Updated Wed, 03 Aug 2016 12:43 AM IST
विज्ञापन
नवनिर्मित मल्टीपर्पज हाल का लोकार्पण करते उपायुक्त
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्लम एरिया में शैक्षणिक योगदान के साथ साथ स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करना एक अति पुनीत कार्य है और स्व. मेहरचंद मेहंदीरत्ता ट्रस्ट इसे निस्वार्थ भाव से करके एक नए आयाम स्थापित कर रहा है। यह बाद उपायुक्त राजनारायण कौशिक ने कीर्ति नगर में मेहर चंद मेहंदीरत्ता चेरिटेबल डिस्पेंसरी एवं लैबोरेटरी की ओर से आयोजित कार्यक्रम में कही।
समाजसेवी मेहर चंद मेहंदीरत्ता की 27वीं पुण्यतिथि पर हुए इस कार्यक्रम में रक्तदान और निशुल्क मेडिकल शिविर भी लगाया गया। साथ ही जरूरतमंद बच्चों को पाठ्य सामग्री भी बांटी गई। इस मौके पर मल्टीपर्पज हॉल का लोकार्पण भी किया गया। उपायुक्त ने डिस्पेंसरी परिसर में पौध रोपण किया। राज्य चौकसी ब्यूरो के उप पुलिस अधीक्षक शीतल सिंह नेे कहा कि रक्तदान एक महादान है और इससे बढ़कर कोई पुण्य का काम हो नहीं सकता। बार एसोसिएशन के प्रधान मनोज कौशिक ने रक्तदान शिविर व निशुल्क मेडिकल कैंप के आयोजन को समाज हित में बड़ा कार्य बताया।
इनेसो के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कुलविंद्र खैरा ने कहा कि स्लम एरिया में अब मल्टीपर्पज हाल शुरू करना बेहतरीन काम है। रेडक्रास से आई टीम ने 101 यूनिट ब्लड एकत्रित किया। कार्यक्रम के आयोजक पंकज अरोड़ा ने बताया कि मेहर चंद मेहंदीरत्ता चेरीटेबल डिस्पेंसरी एवं लैबोरेटरी की शुरूआत 3 अगस्त 2012 को 23वीं पुण्यतिथि पर की गई थी। कार्यक्रम में ब्राह्मण एवं तीर्थोद्वार सभा के विशेष सलाहकार जयनारायण शर्मा, प्रधान यशेंद्र शर्मा, भाजपा नेता कृष्ण बजाज, नेशनल अवार्डी हरिकेश पपोसा, स्टेट बैंक के पूर्व प्रबंधक विजय प्रभाकर सहित कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
पुलिस अधिकारियों व अध्यापकों ने भी किया रक्तदान
पुलिस अधिकारियों एसएचओ सिटी मलकीत, सब इंस्पेक्टर राजकुमार, सब इंस्पेक्टर भीम राज, डीएसपी के रीडर सुनील वत्स, हेड कांस्टेबल संजीव कुमार तथा विनोद कुमार ने भी रक्तदान किया।
इन्हें किया गया सम्मानित
उपायुक्त ने पिछले पांच वर्षों से लगातार रक्तदान करने वाले मोहन नायक, रमन गांधी, धीरज गांधी, प्रवेश अरोड़ा, सुरेंद्र यादव, सुभाष कक्कड़, सुनील बैंस, विक्रम शर्मा, कुलदीप मेहंदीरत्ता, सत्यभूषण, लखविंद्र पाल सिंह ग्रेवाल, डॉ. संजीव कुमारी, जितेंद्र कुमार शर्मा, संजू कुमार यादव, जितेंद्र गाबा, नितिन भारद्वाज, सुनील राय, ऋषि अरोड़ा, लवदीप सिंह को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।