फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   The new session started by cutting the ribbon at Buniyad Kendra.

Kurukshetra News: बुनियाद केंद्र में रिबन काटकर हुई नए सत्र की शुरुआत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 17 Jul 2024 06:56 AM IST
विज्ञापन
The new session started by cutting the ribbon at Buniyad Kendra.
इस्माईलाबाद। सरकारी स्कूल में पौधा रोपण कर नए सत्र का शुभारंभ करते प्रधानाचार्य भीमसेन।
इस्माईलाबाद । शहीद बलबीर सिंह राजकीय आदर्श संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में मिशन बुनियाद केंद्र पर नए सत्र की शुरुआत मंगलवार को हुई। इस नए सत्र का शुभारंभ स्कूल प्राचार्य भीमसेन अरोड़ा ने रिबन काटकर किया।
विज्ञापन


प्राचार्य भीमसेन ने कहा कि बुनियाद शब्द से पता चलता है, बुनियाद का उद्देश्य छात्रों को उनकी प्रारंभिक शिक्षा के दिनों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करके उनकी नींव तैयार करना है। समावेशी शिक्षा को बढ़ावा देना और सभी के लिए गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की समान पहुंच सुनिश्चित करना है। यह कार्यक्रम नौवीं और 10 वीं कक्षा में पढ़ने वाले छात्रों में प्रतिस्पर्धा, गहन पर्यवेक्षण और व्यक्तिगत परामर्श की संस्कृति को बढ़ावा देता है। संयोजक दीपक काजल ने बताया कि मिशन बुनियाद धीरे-धीरे तकनीक और व्यावहारिक ज्ञान से लैस एक सामाजिक रूप से परिवर्तित युग बनाने की दिशा में काम कर रहा है। इस मौके पर उप प्रधानाचार्य डॉ. दिनेश, जितेंद्र, राजेंद्र कुमार, राजविंद्र कौर सांगवान, सुशील कुमार, सुनीता राणा सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed