{"_id":"69e14d8393d1e0dde102543d","slug":"the-nari-shakti-vandan-act-will-empower-the-country-and-women-suman-kurukshetra-news-c-45-1-kur1007-153359-2026-04-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"नारी शक्ति वंदन अधिनियम से देश और महिलाएं हाेंगी सशक्त : सुमन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नारी शक्ति वंदन अधिनियम से देश और महिलाएं हाेंगी सशक्त : सुमन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। नारी शक्ति वंदन पदयात्रा कार्यक्रम में हस्ताक्षर करती राज्य बाल कल्याण परिषद उपाध्
कुरुक्षेत्र। ब्रह्मसरोवर के पुरुषोत्तमपुरा बाग में वीरवार को नारी शक्ति वंदन पदयात्रा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान राज्य बाल कल्याण परिषद अध्यक्ष सुमन सैनी ने कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम देश को विकसित और महिलाओं को सशक्त बनाने में वरदान साबित होगा।
इससे महिलाओं को लोकसभा, राज्य विधानसभाओं में 33 प्रतिशत आरक्षण देने का लाभ मिलेगा। यह सिर्फ एक कानून नहीं है बल्कि यह महिलाओं को नीति की लाभार्थी से नीति की निर्माता बनाने का एक मजबूत कदम है।
पदयात्रा में उपाध्यक्ष सुमन सैनी बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रही। इसके अलावा कार्यक्रम में पूर्व राज्यमंत्री कमलेश ढांडा, महिला आयोग की चेयरमैन रेनू भाटिया ने भी महिलाओं को प्रोत्साहित किया। उपाध्यक्ष सुमन सैनी ने नारी शक्ति वंदन पदयात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह नारी शक्ति वंदन पदयात्रा पुरुषोत्तमपुरा बाग से शुरू होकर ब्रह्मसरोवर के उत्तरी द्वार, केडीबी कार्यालय से होते हुए अर्जुन चौक पर संपन्न हुई।
विज्ञापन
सुमन सैनी ने कहा कि नारी शक्ति वंदन पदयात्रा सिर्फ एक पदयात्रा नहीं है बल्कि यह महिलाओं के सम्मान, अधिकार और उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए एक जन आंदोलन है। उन्होंने कहा कि आज देश में महिलाओं की भागीदारी लगातार बढ़ रही है।
वर्ष 2024 तक भारत में कुल मतदाताओं में लगभग 48 प्रतिशत महिलाएं हैं, यानी करीब 47 करोड़ महिलाएं लोकतंत्र में अपनी भागीदारी निभा रही हैं।
इतना ही नहीं 2024 के चुनावों में लगभग 65 प्रतिशत महिलाओं ने मतदान किया था लेकिन जब हम संसद की बात करते हैं, तो वहां अभी भी महिलाओं की संख्या कम है। वर्ष 1952 में लोकसभा में केवल 22 महिलाएं थीं, जो आज बढ़कर लगभग 75 हो गई हैं।
इस मौके पर कैथल जिलाध्यक्ष ज्योति सैनी, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष वंदना गौरी, जिप चेयरपर्सन कंवलजीत कौर, नगर पालिका चेयरपर्सन माफी ढांडा, नगर पालिका लाडवा चेयरपर्सन साक्षी खुराना, नगर परिषद कैथल की चेयरपर्सन सुरभि गर्ग, रेखा रानी, नगर पालिका कलायत चेयरपर्सन बबीता, परमजीत कौर कश्यप, पूनम सैनी, मोनिका गुप्ता, अंकुर सैनी, डब्ल्यूसीडी पीओ बलजीत कौर और अनू माल्याण आदि महिलाएं मौजूद रहीं।