फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   The name of the police to tackle fraud

पुलिस में भर्ती के नाम पर ठगी करने वाला काबू

Tue, 13 May 2014 11:47 PM IST
अमर उजाला, कुरुक्षेत्र
अमर उजाला, कुरुक्षेत्र Updated Tue, 13 May 2014 11:47 PM IST
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। हरियाणा पुलिस में भर्ती करवाने की एवज में झांसा देने वाले आरोपी को पुलिस ने प्रोडक्शन वारंट पर कुरुक्षेत्र लाई है।
विज्ञापन


आरोपी पर चार लाख रुपये हड़पने का आरोप है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि गांव डूडी निवासी  कुलदीप सिंह पुत्र हरपाल सिंह थाना लाडवा में  17 अक्तूबर 2013 को शिकायत दर्ज कराई थी कि ककराला गुजरान निवासी जसबीर सिंह ने शिकायतकर्ता को पुलिस में भर्ती करवाने का झांसा देकर चार लाख रुपये हड़प लिए हैं।

आरोपी ने तीन मार्च 2011 को दो लाख 40 हजार रुपये और 18 मई 2011 को एक लाख 60 हजार रुपये लिए थे, जबकि दो लाख रुपये बाद में देने थे।

आरोपी जसबीर ने न तो पैसे वापस दिए और न ही पुलिस में भर्ती कराया। पुुलिस अधीक्षक वाई पूर्ण कुमार के आदेश अनुसार मामले की जांच आर्थिक अपराध प्रभारी जयनारायण के नेतृत्व में सहायक उप निरीक्षक प्रदीप कुमार और रामेशवर दास को सौंपी गई।
विज्ञापन


मामले में जांच के दौरान पुलिस टीम प्रोडक्शन वारंट पर हिसार जेल से आरोपी जसबीर सिंह को यहां लाई और पूछताछ पर आरोपी ने बताया कि हिसार जेल में भी वह थाना शहर टोहाना के ब्लैकमेल करने के मामले में बंद था। गहन पूछताछ पर आरोपी अपना अपराध स्वीकार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed