फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   The miscreant escaped after snatching a bag full of cash from the mobile showroom owner

Kurukshetra News: मोबाइल शोरूम संचालक से नकदी से भरा बैग छीनकर बदमाश फरार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jan 2025 01:47 AM IST
विज्ञापन
The miscreant escaped after snatching a bag full of cash from the mobile showroom owner
कुरुक्षेत्र। बीआर आम्बेडकर चौक पर सोमवार देर रात एक मोबाइल शोरूम संचालक से नकदी से भरा बैग छीनकर बदमाश फरार हो गए। इस वारदात से दहशत फैल गई। महादेव मोहल्ले में रहने वाले अशोक शर्मा ने बताया कि वह हर रोज की तरह सेक्टर 17 स्थित अपने मोबाइल शोरूम से घर के लिए निकला था। स्कूटी पर सवार होकर वह बीआर आम्बेडकर चौक के पास पहुंचा ही था तभी बाइक सवार तीन बदमाशों ने पहले उसकी स्कूटी को लात मारी, जिससे वह गिर गया। उसके बाद उससे बैग छीन लिया, जिसमें करीब एक लाख दस हजार की नकदी, शोरूम की चाबियां व कुछ दस्तावेज थे। उसने तत्काल पुलिस को सूचना दी और पुलिस पहुंची लेकिन तब तक आरोपी फरार हो चुके थे। वहीं देर रात तक पुलिस आरोपियों की तलाश करती रही लेकिन कोई सुराग नहीं लग पाया। समाचार लिखे जाने तक मामला भी दर्ज नहीं किया गया था। उधर सीआइए टीम ने भी वारदात स्थल का जायजा लिया तो वहीं इंस्पेक्टर मोहन लाल ने बताया कि आरोपियों केा जल्द काबू कर लिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed