फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   The Minister of State reviewed the construction site of the bridge to be built on the Markanda river

Kurukshetra News: मारकंडा नदी पर बनाने वाले पुल के निर्माण स्थल का राज्यमंत्री ने लिया जायजा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 11 Jun 2023 03:00 AM IST
विज्ञापन
The Minister of State reviewed the construction site of the bridge to be built on the Markanda river
पिहोवा। गांव हरिगढ़ भोरख में पुल के निर्माण स्थल का जायजा लेते राज्यमंत्री संदीप सिंह व अन्य।
पिहोवा। गांव हरिगढ़ भौरख के निकट मारकंडा नदी पर सिंचाई विभाग की ओर से लगभग आठ करोड़ रुपये की लागत से मारकंडा पर नए पुल का निर्माण किया जाएगा। टेंडर खुलने के बाद स्कूल का कार्य शुरू कर दिया गया है। यह जानकारी राज्य मंत्री संदीप सिंह ने दी। उन्होंने गांव हरिगढ़ भोरख में पहुंचकर पुल के निर्माण स्थल का जायजा लिया तथा अधिकारियों से जानकारी ली। मंत्री संदीप सिंह ने कहा कि इस पुल के बनने से आसपास के दर्जनों गांवों को फायदा होगा।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने सीएम अनाउंसमेंट के जरिए मारकंडा नदी पर गांव हरिगढ़ भौरख के निकट पुल बनाने को स्वीकृति दी थी। जिसके तहत इस पुल पर लगभग आठ करोड़ रुपये का बजट खर्च किया जाएगा। यह गांव सीधे इस्माईलाबाद कस्बे से कनेक्ट होंगे। उन्होंने बताया कि पुल के बनने से जोधपुर, जंधेड़ी, मंदाडो, दानीपुर, इस्माईलाबाद व जैतपुरा आदि गांवों के ग्रामीणों को फायदा होगा। इसके अलावा गांव बीबीपुर कलां में भी मेन हेड ड्रेन पर कई गांवों को जोड़ने के लिए पुराने पुल के स्थान पर नया पुल बनाया जा रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि इस पुल का कार्य तेज गति से जारी है। जल्द ही यह पुल भी पूरा हो जाएगा। इससे भी आसपास के दर्जनों गांवों को फायदा होगा। इससे पूर्व गांव कंथला में राज्य मंत्री ने विभिन्न गांवों के सरपंचों से मुलाकात करके उनके गांवों में होने वाले विकास कार्यों पर चर्चा की। राज्यमंत्री ने कहा कि पिछले तीन वर्ष के कार्यकाल में हलके में करोड़ों रुपये के विकास कार्य हुए हैं। इसके बाद टिकरी कार्यालय में भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ राज्य मंत्री संदीप सिंह ने टिफिन बैठक में भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक में जिला अध्यक्ष रवि बतान ने बताया कि महा संपर्क अभियान के तहत विधानसभा स्तर पर ऐसी बैठकों का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें सहभोज के साथ-साथ पार्टी एवं संगठन की मजबूती के लिए आपस में विचारों का आदान प्रदान किया जा रहा है। इस मौके पर जिला परिषद की चेयरपर्सन कंवलजीत कौर, मंडल अध्यक्ष राकेश पुरोहित, इस्माइलाबाद मंडल प्रधान चिरंजीव गर्ग, बाखली मंडल के प्रधान साधु सिंह, रामकिशन दुआ, नगर पालिका प्रधान आशीष चक्रपाणि आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed