फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   The message of the Gita still shows the path to welfare: Swami Muktananda

गीता का संदेश आज भी दिखा रहा कल्याण की राह : स्वामी मुक्तानंद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 02 Dec 2025 01:54 AM IST
विज्ञापन
The message of the Gita still shows the path to welfare: Swami Muktananda
कुरुक्षेत्र। श्रीगीता कुंज आश्रम बद्रीनारायण मंदिर में अंतरराष्ट्रीय गीता जयंती पर सोमवार को श्रीमद्भागवत गीता के 12 अध्यायों के साथ हवन यज्ञ का आयोजन किया गया जिसका शुभारंभ स्वामी मुक्तानंद ने दीप प्रज्वलित करके किया गया। प्रवचन करते हुए स्वामी मुक्तानंद ने कहा कि श्रीमद्भगवद्गीता केवल एक ग्रंथ नहीं बल्कि यह कर्तव्य का सतत आह्वान है, जो सत्य, सेवा और कर्म के मार्ग पर दृढ़ रहने की प्रेरणा देती है। उन्होंने कहा कि श्रीमद्भगवद गीता हमें समाज की संपत्ति बनने की दिशा में प्रेरित करती है और समाज पर बोझ बनने से रोकती है। गीता समाज की धरोहर है। हमें इसे जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास करना चाहिए।डॉ. शांगला ने कहा कि भगवान श्री कृष्ण ने कुरुक्षेत्र की पावन धरती से गीता का जो संदेश दिया था वह आज भी उतना ही प्रासंगिक है और मानव जाति के कल्याण का मार्ग प्रशस्त कर रहा है। उन्होंने जिलावासियों से गीता के उपदेशों को जीवन में आत्मसात करने का आह्वान किया। इस मौके पर आचार्य द्वारिका प्रसाद मिश्र व योगेंद्र की ओर से वेद मंत्रों सहित विधिवत रूप से पूजा अर्चना करवाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed