फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   The mercury reached 32 degrees, the possibility of change for two days, Kurukshetra

32 डिग्री पहुंचा पारा, दो दिन बदली के आसार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 14 Mar 2022 02:05 AM IST
विज्ञापन
The mercury reached 32 degrees, the possibility of change for two days, Kurukshetra
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। होली का त्योहार निकट आते ही मौसम में लगातार परिवर्तन हो रहा है। गर्मी के मौसम की शुरुआत हो चुकी है और सर्दी करीब-करीब विदा हो चुकी है। तेज धूप निकलने से पारा चढ़ता जा रहा है। रविवार को अधिकतम तापमान 32 डिग्री के पार व न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं मौसम विभाग ने 14 व 15 मार्च को हल्के बादल व हल्की से मध्यम गति से पश्चिमी व उत्तर पश्चिमी हवाएं चलने की संभावना जताई है।
विशेषज्ञों के अनुसार इन दिनों मौसम कुछ साफ बना हुआ है, जिसके चलते दिन में तेज धूप निकलती है। एक दो दिन पहले तक रात के समय में ठंड महसूस होती थी। अब दो-तीन दिन से रात का तापमान भी लगातार बढ़ रहा है। आधी रात के बाद कुछ ठंडक महसूस होती है, लेकिन शाम तक गर्मी रहती है। मौसम विभाग के अनुसार फिलहाल बरसात के संकेत भी नजर नहीं आ रहे हैं।
विज्ञापन

वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक डॉ. सीबी सिंह ने कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विज्ञान विभाग के हवाले से बताया कि पिछले कुछ दिनों में मौसम परिवर्तनशील रहा है, लेकिन आने वाले दिनों में हरियाणा में मौसम आमतौर पर खुश्क रहने की संभावना है। दिन के तापमान में बढ़ोतरी हो रही है। राज्य में 14 व 15 मार्च को कहीं-कहीं हल्के बादल व हल्की से मध्यम गति से पश्चिमी व उत्तर पश्चिमी हवाएं चलने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. सिंह ने कहा कि किसानों को मौसम के अनुमान अनुसार ही कृषि विशेषज्ञों से सलाह लेनी चाहिए। उन्होेंने बताया कि संभावना है कि अगले एक सप्ताह तक मौसम साफ बना रहेगा। इस बीच तेज धूप रहेगी, जिसके चलते अधिकतम तापमान 38 डिग्री तक भी पहुंच सकता है। मौसम में हो रहे इस बदलाव का असर खेतों में भी देखने को मिल रहा है। गेहूं की फसल पकने को तैयार हो रही है। बालियां विकसित हो रही हैं।

अनुमान है कि यदि मौसम इसी तरह गर्म व साफ बना रहा तो फसल का रंग पीला पड़ना शुरू हो जाएगा। किसानों का भी अनुमान है कि इस बार अप्रैल के प्रथम सप्ताह में गेहूं की कटाई शुरू हो जाएगी। हालांकि माना जा रहा है कि मार्च के अंतिम दिनों में मौसम में परिवर्तन आता है, जो अप्रैल तक होता रहता है। तेज गरज व चमक के साथ बरसात भी होती है। ऐसी संभावना है कि बीच-बीच में तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed