{"_id":"6280082dc235c23386227954","slug":"the-mercury-is-rising-the-whole-world-is-troubled-by-the-heat-kurukshetra-kurukshetra-news-knl1082115124","type":"story","status":"publish","title_hn":"चढ़ता जा रहा पारा, गर्मी से परेशान जग सारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चढ़ता जा रहा पारा, गर्मी से परेशान जग सारा
विज्ञापन
केयू में धूप से बचने के लिए छाता लेकर जाती छात्राएं। संवाद
- फोटो : Kurukshetra
संवाद न्यूज एजेंसी
कुरुक्षेत्र। गर्मी का कहर लगातार बढ़ता जा रहा है। आसमान से आग बरसने जैसे हालात के चलते जनजीवन पूरी तरह से अस्त व्यस्त हो गया है। दोपहर में घर से बाहर निकले तो त्वचा झुलसने लगी है। पारा 44 पार हो चुका है और राहत के कोई आसार नजर नहीं आ रहे हैं।
गर्मी से बचने के लिए लोग आवश्यक कार्य से ही घर से बाहर निकल रहे हैं। वहीं तपती धूप में गाड़ियों के एसी भी फेल होते दिखाई दे रहे हैं। इस बार गर्मी रिकॉर्ड तोड़ रही है। पिछले साल के मुकाबले इस 14 मई को तापमान में 10 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। शनिवार को दिन में अधिकतम पारा 44.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भीषण गर्मी के करण शहर की सड़कों पर दिन में सन्नाटा पसरा रहा।
गर्मी से बचने के लिए महिलाएं व बच्चे छतरी व दुपट्टे का सहारा लेते नजर आए। वहीं, मिनट-मिनट में सूख रहे गले को लोग ठंडा पानी, कोल्डड्रिंक व शिकंजी पीकर तर करते दिखाई दिए। पारा सुबह 10 बजे ही 38 डिग्री पहुंच गया था। शाम के समय मौसम में थोड़ा बदलाव आया। पारा 39 डिग्री पर आ जाने से दिन के मुकाबले थोड़ी राहत मिली। मौसम विभाग अनुसार रविवार को पारा 45 डिग्री पार जा सकता है। 30 दिनों में यह दूसरी बार होगा जब पारा 45 के आंकड़े को पार करेगा।