फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   The mercury dropped by three degrees in two days.

Kurukshetra News: दो दिन में तीन डिग्री गिरा पारा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 02 Dec 2025 01:15 AM IST
विज्ञापन
The mercury dropped by three degrees in two days.
कुरुक्षेत्र। सुबह के समय करीब आठ बजे छाई धुंध ।संवाद
कुरुक्षेत्र। दिसंबर की शुरुआत से ही तापमान में गिरावट आने से ठंड बढ़ने लगी है। पिछले दो दिनों से अधिकतम और न्यूनतम तापमान में तेजी से गिरावट आई है। मौसम विशेषज्ञों ने कहा कि दो दिनों में तापमान में दो से तीन डिग्री की गिरावट आई है जिससे सुबह और शाम के समय और अधिक ठंड महसूस की जा रही है।
विज्ञापन

सोमवार को सुबह न्यूनतम तापमान सात डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। वहीं करीब 10 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली शीतलहर ने सर्दी का असर और बढ़ा दिया। हालांकि दिन में धूप खिलने से लोगों को कुछ राहत मिली और अधिकतम तापमान बढ़कर 20 डिग्री तक पहुंच गया।
विज्ञापन

इसके बावजूद वातावरण में मौजूद ठंडी हवाएं दिनभर सिहरन पैदा करती रहीं। न्यूनतम तापमान भी दिन में बढ़कर 8 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया गया। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि आगामी दो दिनों में तापमान में एक डिग्री की और कमी हो सकती है जिससे ठंड और ज्यादा बढ़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे में स्थानीय प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। विशेषज्ञों ने खासकर बुजुर्गों, बच्चों और बीमार व्यक्तियों को सुबह व शाम के समय बाहर निकलने से बचने और गरम कपड़ों का उपयोग करने की हिदायत दी है। सर्दी को देखते हुए स्थानीय लोगों ने हीटर, गर्म कपड़े और कंबलों की खरीदारी शुरू कर दी है। मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले एक सप्ताह तक ठंड और ज्यादा बढ़ सकती है व तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed