फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   The meeting of the rioters climbed the meeting of the city council, from insults to slaps

Kurukshetra News: हंगामे की भेंट चढ़ी नगर परिषद की बैठक, गाली-गलौज से लेकर हाथापाई तक की नौबत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 24 May 2025 01:19 AM IST
विज्ञापन
The meeting of the rioters climbed the meeting of the city council, from insults to slaps
कुरुक्षेत्र। विधायक एवं पार्षद प्रतिनि​​धियों के बीच हंगामा व हाथापाई।... वायरल वीडियो से
कुरुक्षेत्र। नगर परिषद की 15 दिन के दौरान ही शुक्रवार को हुई दूसरी बैठक न केवल हंगामे की भेंट चढ़ गई बल्कि अखाड़ा बन गई। कांग्रेस विधायक व सत्ता पक्ष के कुछ पार्षदों के बीच प्रतिनिधियों के बैठक में मौजूद होने पर शुरू हुई बहस गाली-गलौज और फिर हाथापाई तक पहुंच गई, जिसमें पुलिस को हस्तक्षेप करना पड़ा। बाद में बैठक स्थगित कर दी गई तो मामला एसपी दरबार तक पहुंच गया। दोनों ही पक्षों ने एक-दूसरे पर गंभीर आरोप लगाए है।
विज्ञापन

नगर प्रशासन की ओर से दोपहर तीन बजे बैठक बुलाई गई थी, जिसमें फाइनेंस कमेटी बनाए जाने का मुख्य एजेंडा था। अभी बैठक में सभी पार्षद पहुंचे भी नहीं थे कि ठीक तीन बजे कांग्रेस विधायक अशोक अरोड़ा पहुंच गए। उन्होंने कई पार्षद प्रतिनिधियों के मौजूद होने पर सवाल उठाए और कहा कि प्रशासन ने प्रतिनिधियों को बैठक में प्रतिबंधित किया है तो फिर क्यों बैठाया जा रहा है। इस पर उनकी कुछ पार्षद प्रतिनिधियों के साथ बहस हो गई। बाद में दूसरे पार्षद व प्रतिनिधि भी बीच में आ गए और बहस हाथापाई तक पहुंच गई। सूचना मिलते ही थाना कृष्णा गेट एसएचओ जगदीश टामक टीम के साथ पहुंचे और हस्तक्षेप कर मामले को शांत किया। उधर, हंगामे के दौरान ही पहुंचीं नप अध्यक्ष माफी ढांडा ने बैठक स्थगित कर दी।
विज्ञापन




गाली-गलौज की तो पिस्तौल तक निकाली : अध्यक्ष
अध्यक्ष माफी ढांडा व मौके पर मौजूद उनके पति मलकीत ढांडा ने मामला शांत होने पर बताया कि जब वे पहुंचे तो विधायक व पार्षद एवं प्रतिनिधियों के बीच गाली-गलौज व हाथापाई हो रही थी। उन्होंने रोकने का प्रयास किया और पुलिस को बुलाया। उन्होंने बताया कि विधायक पहले से ही योजना बनाकर अपने लोगों को साथ लेकर आए थे। पता चला है कि उनके साथ आए एक व्यक्ति ने पिस्तौल तक निकाल ली थी। ऐसा व्यवहार बेहद निंदनीय है और कानूनी कार्रवाई करवाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन



अरोड़ा बोले, एसपी को शिकायत दी, कार्रवाई नहीं तो अगली रणनीति बनाएंगे
विधायक अशोक अरोड़ा ने अपने प्रतिष्ठान पर पत्रकारवार्ता में आरोप लगाते हुए कहा कि मुझ पर हमले की साजिश थी। पूर्व मंत्री की सह पर इस घटनाक्रम को अंजाम दिया गया है। एसपी को शिकायत दी है, जिस पर तीन दिन तक कार्रवाई नहीं की गई तो वे अपने समर्थकों व पार्टी के साथ चर्चा कर अगली रणनीति बनाएंगे। अरोड़ा ने कहा कि मामला पार्टी हाईकमान के संज्ञान में लाया गया है और वे मुख्यमंत्री से शिकायत करेंगे।
उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि वे बैठक में तय समय सायं तीन बजे पहुंचे तो हाउस में पार्षदों के अलावा सत्ता पक्ष से संबंधित अनेक बाहरी लोग बैठे हुए थे। नप कार्यकारी अधिकारी से जब पूछा कि जारी आदेशानुसार बैठक में केवल पार्षद ही बैठ सकते हैं तो फिर ये लोग क्यों। उसी दौरान ही कुछ बाहरी लोगों ने उनके साथ गाली-गलौज शुरू कर दी और उन पर जानलेवा हमला किया। बाहर खड़ा उनका सुरक्षा कर्मी बचाव में आया तो उस पर भी हमला कर दिया। अरोड़ा ने कहा कि नगर परिषद पर पिछले लगभग 20 वर्षोें से काबिज नेता नहीं चाहते कि उनके घोटालों की चर्चा वे हाउस में उठाए।



पूर्व मंत्री बोले, मेरे संज्ञान में भी नहीं मामला
पूर्व मंत्री सुभाष सुधा ने संपर्क करने पर कहा कि वे मुख्यमंत्री के कार्यक्रम और फिर एक अन्य आयोजन में व्यस्त थे। नगर परिषद बैठक में क्या हुआ, यह उनके संज्ञान में भी नहीं है। अभी वे इस मामले पर कुछ नहीं कह सकते।

कुरुक्षेत्र। विधायक एवं पार्षद प्रतिनिधियों के बीच हंगामा व हाथापाई।... वायरल वीडियो से

कुरुक्षेत्र। विधायक एवं पार्षद प्रतिनिधियों के बीच हंगामा व हाथापाई।... वायरल वीडियो से

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed