फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   The marriage of Shri Krishna and Rukmini was described

Kurukshetra News: श्रीकृष्ण-रुक्मिणी विवाह प्रसंग का किया वर्णन

Sun, 24 May 2026 02:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र Updated Sun, 24 May 2026 02:01 AM IST
विज्ञापन
The marriage of Shri Krishna and Rukmini was described
कुरुक्षेत्र।श्रीकृष्ण-रुक्मिणी विवाह प्रसंग सुनाते कथा वाचक। स्वयं - फोटो : Archive
कुरुक्षेत्र। जय मां दुर्गा-जय श्री महाकाल ट्रस्ट की ओर से वार्ड-20 स्थित गुरुदेव नगर 7-बी में पुरुषोत्तम मास के उपलक्ष्य में आयोजित श्रीमद्भागवत महापुराण कथा के छठे दिन श्रद्धालु श्रीकृष्ण-रुक्मिणी विवाह प्रसंग सुन भावविभोर हो उठे। कथाव्यास पंडित विकास कौशिक ने भजनों सहित विवाह प्रसंग का वर्णन किया।
विज्ञापन


कथाव्यास ने कहा कि श्रीकृष्ण और रुक्मिणी का विवाह प्रेम, साहस और ईश्वर के प्रति अनन्य भक्ति का प्रतीक है। उन्होंने बताया कि रुक्मिणी भगवान श्रीकृष्ण के गुणों और व्यक्तित्व से प्रभावित होकर उन्हें मन ही मन अपना पति मान चुकी थीं, जबकि उनके भाई रुक्मी ने राजनीतिक कारणों से उनका विवाह शिशुपाल से तय कर दिया था। रुक्मिणी के भेजे गए संदेश के बाद भगवान श्रीकृष्ण विदर्भ पहुंचे और माता कात्यायनी मंदिर से रुक्मिणी को अपने साथ द्वारका ले गए। इसके बाद द्वारका में वैदिक रीति-रिवाजों के साथ दोनों का विवाह संपन्न हुआ।
विज्ञापन


कथा से पूर्व मुख्य यजमान एवं ट्रस्ट अध्यक्ष पंडित राजेश मोदगिल परिवार ने भागवत पूजन कर मंचासीन संतों का स्वागत किया। इस दौरान काशी से पधारे सनातन शास्त्र मर्मज्ञ संत गुरुचरण दास महाराज ने पुरुषोत्तम मास की महिमा का वर्णन किया। समाजसेवी अशोक शर्मा पहलवान, स्थाणु सेवा मंडल के प्रधान सतीश शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed