फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   The market is ablaze with light, people are enthusiastic about buying colorful lights.

Kurukshetra News: रोशनी से दमके बाजार, लोगों में रंग-बिरंगी लाइटें खरीदने का उत्साह

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 14 Oct 2025 02:01 AM IST
विज्ञापन
The market is ablaze with light, people are enthusiastic about buying colorful lights.
कुरुक्षेत्र। लैंप और झूमर की खरीदारी करने के दौरान ग्राहक। संवाद
कुरुक्षेत्र। दिवाली के नजदीक आते ही शहर के बाजारों में रौनक बढ़ने लगी है। मुख्य बाजारों, मिठाई और सजावटी दुकानों में ग्राहकों की भीड़ उमड़ रही है। दुकानों पर रंग-बिरंगी लाइटें, फूलों की झालरें और दीयों की चमक हर किसी को आकर्षित कर रही है।
विज्ञापन

शहर के मुख्य बाजारों में लोगों की चहल-पहल लगातार बढ़ने लगी है। कई दुकानदारों ने अपनी दुकानों को थीम के अनुसार सजाया है। कहीं रंगोली और फूलों से प्रवेश द्वार सजाया गया है, तो कहीं छत पर टिमटिमाती झालरों से स्पेशल कोना बनाया है। दिवाली पर कारोबार के लिए दुकानदार भी उत्साहित नजर आ रहे हैं। बाजार में मिठाई की दुकान पर खरीदारी के लिए लोग उमड़ रहे हैं, वहीं लोग उपहारों की भी बिक्री करते नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन

बाजार में दीयों, रंगोली पाउडर, कृत्रिम फूलों, बंदनवार और इलेक्ट्रिक झालरों की जबरदस्त मांग है। कई लोग स्थानीय कलाकारों की ओर से बनाई गई मिट्टी की मूर्तियां और हस्तनिर्मित दीये खरीदना पसंद कर रहे हैं। घर को सजाने और रंगोली के लिए युवा अलग-अलग तरह के रंग पसंद कर रहे हैं। इसी के साथ आर्टिफिशयल फूलों और सजावटी सामग्री की भी मांग बढ़ी है। साज-सज्जा दुकानदार रमेश ने बताया कि पिछले सप्ताह से सजावटी सामान की खरीद शुरू हो गई थी लेकिन त्योहार के नजदीक आते ही मांग बढ़ने लगी है। खरीदारी करने आई रीना शर्मा ने कहा कि बाजार में हर तरफ लाइटें और सजावट देखकर मन खुश हो गया। बाजार की गलियां और दुकानें चमक रही हैं। बच्चों को खिलौनों और लाइटिंग की शॉपिंग कराना ही दिवाली की सबसे बड़ी खुशी है।

कुरुक्षेत्र। लैंप और झूमर की खरीदारी करने के दौरान ग्राहक। संवाद

कुरुक्षेत्र। लैंप और झूमर की खरीदारी करने के दौरान ग्राहक। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed