फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   The main accused who fired at the IELTS centre is still out of police custody

Kurukshetra News: आइलेट्स सेंटर पर गोली चलाने वाले मुख्य आरोपी अभी तक पुलिस गिरफ्त से बाहर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 17 Apr 2025 01:12 AM IST
विज्ञापन
The main accused who fired at the IELTS centre is still out of police custody
कुरुक्षेत्र/शाहाबाद। आइलेट्स सेंटर पर गोली चलाने के दोनों मुख्य आरोपी अभी तक पुलिस गिरफ्त से बाहर हैं। पुलिस की सात टीमें उनकी तलाश में अलग-अलग राज्यों व जिलों में दबिश दे रही हैं। वहीं इसी मामले में दो आरोपियों को बाइक व हथियार उपलब्ध करवाने के आरोप में पुलिस ने 13 अप्रैल को मुठभेड़ के दौरान घायल कर काबू कर लिया था। घाव भरने के बाद सीआईए दो की टीम ने दोनों आरोपियों को बुधवार को अदालत में पेश करके नौ दिन के रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन

10 अप्रैल को शाहाबाद के एक आइलेट्स सेंटर पर दो युवकों ने गोलियां चलाईं थी, जिसमें एक व्यक्ति घायल हुआ था। इसके बाद सेंटर संचालक के पास विदेश से फोन आया और सामने वाले ने खुद को नोनी राणा बताते हुए एक करोड़ की रंगदारी मांगी थी। अपराध अन्वेषण शाखा-दो के प्रभारी निरीक्षक मोहन लाल ने बताया कि मामले में 12 अप्रैल की रात को टीम ने शाहाबाद-बराड़ा रोड पर रावा गांव के पास बाइक सवार दो संदिग्ध युवकों को गोलीबारी करने वाले बदमाशों को हथियार व बाइक उपलब्ध करवाने के शक में रोकने की कोशिश की तो उन्होंने पुलिस टीम पर फायरिंग की थी। पुलिस टीम द्वारा जवाबी फायरिंग में आरोपियों के टांगों पर गोलियां लगी थी। घायल आरोपियों को एलएनजेपी अस्पताल में दाखिल करवाया गया जहां पर उनका इलाज करवाने के बाद बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। रिमांड के दौरान आरोपियों से शूटरों का पता लगा जाएगा व नोनी राणा के गैंग के अन्य सदस्यों के बारे में इनसे जानकारी ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed