फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   The lock could not be opened even after 11 months due to the tableaus of Mahabharata, Northern Railway General Manager had inaugurated it

Kurukshetra News: महाभारत की झांकियों से 11 माह में भी नहीं खुल पाया ताला, उत्तर रेलवे महाप्रबंधक ने किया था उद्घाटन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 28 Nov 2023 01:48 AM IST
विज्ञापन
The lock could not be opened even after 11 months due to the tableaus of Mahabharata, Northern Railway General Manager had inaugurated it
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र रेलवे स्टेशन पर तैयार किए गए पैनोरमा पर लटका ताला।संवाद
कुरुक्षेत्र। वाराणसी की तर्ज पर बनाए जा रहे कुरुक्षेत्र रेलवे स्टेशन पर तैयार किए पैनोरमा पर पिछले 11 महीने से ताला लटका हुआ है। लाखों रुपये खर्च किए जाने के बावजूद भी आज तक यहां आने वाले यात्री इसका दीदार नहीं कर पा रहे हैं। अभी यह ताला कब खुलेगा, इस पर भी किसी अधिकारी के पास सटीक जवाब नहीं है।
विज्ञापन

पैनोरमा का उद्घाटन उत्तर रेलवे महाप्रबंधक आशुतोष गांगल ने 11 महीने पहले कुरुक्षेत्र रेलवे स्टेशन का निरीक्षण करने के दौरान किया था। यह देख उस समय यात्रियों में खुशी छा गई थी, लेकिन सब उस समय मायूसी में बदल गया जब निरीक्षक दल के जाते ही इस पर ताला लटका दिया गया था, लेकिन केंद्र सरकार के सबसे बड़े माना जाने वाला रेलवे विभाग आज तक यह ताला नहीं खोल पाया है और महाभारत थीम पर यहां स्थापित की गई झांकियां कैद होकर रह गई है।
विज्ञापन


रेलवे प्रशासन की ओर से कर्मचारियों की कमी होना ही यहां ताला लगाए जाने का मुख्य कारण माना जा रहा है, लेकिन 11 महीने का समय बीत जाने के बाद भी आज तक कर्मचारी की नियुक्ति नहीं की जा सकी है। पैनोरमा न खुलने के चलते महाभारत की थीम पर बने दृश्यों को देखने के लिए यात्रियों को वंचित होना पड़ रहा है। स्टेशन पर करीब एक माह की कड़ी मेहनत और लाखों रुपये की लागत से इस पैनोरमा को किया गया था। इस पैनोरमा में महाभारत की थीम पर 48 कोस के तीर्थों से जुड़े कई तथ्यों को दृश्यों के माध्यम से दर्शाया गया है। बता दें कि रेलवे स्टेशन से हर रोज करीब साढ़े 11 हजार यात्रियों का आना-जाना होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन





ताला ही लगाना था तो क्यों खर्च किए लाखों रुपये : धर्मबीर
स्टेशन पर मिले यात्री धर्मबीर सिंह का कहना है कि जब पैनोरमा को ताला ही लगाना था, तो इसको तैयार करने के लिए लाखों रुपये खर्च करने की क्या जरूरत थी। रेलवे स्टेशन पर पैनोरमा को ताला लगाकर यात्रियों को सुविधा से वंचित रखा जा रहा है। पिछले 11 महीने से भी ज्यादा समय से बंद पैनोरमा को रेलवे विभाग की ओर से तुरंत यात्रियों की सुविधा के लिए खोलना चाहिए था, लेकिन रेलवे के किसी भी अधिकारी ने इस ओर ध्यान नहीं दिया।





कर्मचारियों की कमी पूरी होते ही खुलेगा पैनोरमा : विनोद कुमार
रेलवे स्टेशन अधीक्षक विनोद कुमार का कहना है कि स्टेशन पर बने पैनोरमा को कर्मचारी न होने के चलते ताला लगाया गया है। स्टेशन पर महाभारत की थीम पर बने पैनोरमा की देखरेख के लिए दो से ज्यादा कर्मचारियों की जरूरत होगी, लेकिन अभी कर्मचारी न होने के चलते पैनोरमा को बंद रखा गया है। कर्मचारियों की कमी पूरी होते ही पैनोरमा को यात्रियों की सुविधा के लिए खोल दिया जाएगा।

कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र रेलवे स्टेशन पर तैयार किए गए पैनोरमा पर लटका ताला।संवाद

कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र रेलवे स्टेशन पर तैयार किए गए पैनोरमा पर लटका ताला।संवाद

कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र रेलवे स्टेशन पर तैयार किए गए पैनोरमा पर लटका ताला।संवाद

कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र रेलवे स्टेशन पर तैयार किए गए पैनोरमा पर लटका ताला।संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed