फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   The local routes of the roadways department will become deserted a day before PM Modi's rally

Kurukshetra News: पीएम मोदी की रैली से एक दिन पहले सूने हो जाएंगे रोडवेज विभाग के स्थानीय रूट

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 12 Apr 2025 02:04 AM IST
विज्ञापन
The local routes of the roadways department will become deserted a day before PM Modi's rally
कुरुक्षेत्र। डॉ. बीआर आंबेडकर जयंती पर 14 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हरियाणा दौरे पर होंगे। वे हिसार व यमुनानगर में रैलियों को संबोधित करेंगे और करोड़ों की परियोजनाओं की सौगात देंगे। रैली की तैयारी में भाजपा के साथ-साथ सरकारी विभाग जुटे हैं। रैली से एक दिन पहले 13 अप्रैल से अगले दिन 14 अप्रैल तक आमजन की राह मुश्किल होने वाली है।
विज्ञापन

रोडवेज बसों में सफर करने वाले यात्रियों के लिए इस दिन जरूरी काम से ही घर से निकलना चाहिए। जिले के स्थानीय रूट बस विहीन रहेंगे। रोडवेज की ओर से 115 बसें रैली में लोगों को ले जाने के लिए लगाई जानी हैं, जिसके लिए शुक्रवार को ही तैयारी शुरू कर दी गई। इनके साथ ही कई बसें रिजर्व में रखीं जाएंगी ताकि किसी बस में खराबी आदि होने पर तत्काल दूसरी बस भेजी जा सके। ये बसें स्थानीय रूटों से ही हटाई जाएंगी।
विज्ञापन

13 अप्रैल को ये बसें शाम को संबंधित गांवों में भेज दी जाएंगी, ताकि समय रहते सुबह होने पर वे लोगों के लिए यमुनानगर रैली के लिए रवाना हो सकें। इसके बाद रैली खत्म होगी और इन लोगों को वापस लेकर आएंगी, जिसके उपरांत ही इन्हें फिर से रूटों पर उतारा जाएगा। रोडवेज विभाग के मुताबिक 70 से ज्यादा स्थानीय रूट हैं। विभाग के पास करीब 156 बसें हैं, जिनमें से 40 से ज्यादा बसें पिहोवा सब डिपो की भी शामिल है। ऐसे में रूटों पर महज करीब 40 बसें ही रहेंगी, जो लंबे रूटों पर चलाईं जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



फर्स्ट एड बॉक्स से लेकर बेहतर हालात की हो बसें
रोडवेज प्रबंधकों को भेजे गए आदेश में स्पष्ट किया गया है कि रैली में जाने वाली बसें साफ-सुथरी व दुरुस्त हालत में हो। यहां तक कि फर्स्ट एड बॉक्स तक होना चाहिए। बसें सही समय पर लोगों को पहुंचा सके, उसके लिए नोडल अधिकारी नियुक्त किए जाएं। विकल्प के तौर पर भी बस तैयार रखी जाए।




सरकार के आदेशानुसार भेजी जा रही बसें : महाप्रबंधक
डिपो महाप्रबंधक शेर सिंह का कहना है कि प्रधानमंत्री के कार्यक्रम के चलते यमुनानगर में बसें भेजने के लिए सरकार की ओर से ही आदेश मिले हैं। इनके अनुसार 115 बसें भेजी जाएंगी। प्रयास किया जाएगा कि लंबे रूटों पर बसें चलती रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed