फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   The last farewell to the martyr with moist eyes

शहीद को नम आंखों से दी अंतिम विदाई

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 31 Mar 2022 02:39 AM IST
विज्ञापन
The last farewell to the martyr with moist eyes
कुरुक्षेत्र। गांव बारना निवासी नायक अश्वनी कुमार को हजारों लोगों ने नम आंखों से अंतिम विदाई दी। गांव की चौपाल में थानेसर विधायक सुभाष सुधा, हरियाणा सरस्वती हेरिटेज बोर्ड के उपाध्यक्ष धुमन सिंह किरमिच, पूर्व मंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता अशोक अरोड़ा, तहसीलदार, पुलिस उपाधीक्षक सुभाष चंद्र सेना के अधिकारियों ने अश्वनी कुमार को श्रद्धांजलि अर्पित की।
विज्ञापन

शहीद का पार्थिव शरीर गांव में लाते समय मोटरसाइकिलों पर सवार होकर युवा हाथों में तिरंगा झंडा लिए आगे-आगे चल रहे थे। इसके बाद गांव के शमशान घाट में अश्वनी कुमार का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। अंतिम यात्रा के दौरान पूरा इलाका शहीद अश्वनी कुमार अमर के नारों से गुंजायमान हो गया।
विज्ञापन

अश्विनी कुमार की ड्यूटी रायवाला हरिद्वार में थी। वे 306 फील्ड रेजीमेंट में नायक थे। कुछ दिन पहले अश्वनी कुमार को फौज के काम से जबलपुर भेजा गया था। ट्रेन में सफर के दौरान अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। इस पर उन्हें इलाहाबाद के अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर होने के कारण 27 मार्च को उनकी मृत्यु हो गई। अश्वनी कुमार अपने पीछे मां चंपा देवी, पत्नी सीमा, बेटे अक्षित व भाई नवीन को छोड़ गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहीद अश्वनी कुमार को अंतिम विदाई देने पहुंचे विधायक सुभाष सुधा ने कहा कि छोटी सी उमर में ही देश सेवा के लिए शहीद हो जाना बहुत बड़ी बात है। गांव बारना में पहले भी तीन शहीद हैं। पूर्व मंत्री अशोक अरोड़ा ने कहा कि हमें नाज है ऐसे वीरों पर जोकि सीमा पर रहकर देश की सेवा करते हैं। उन्होंने कहा कि बारना की धरती भी सैल्यूट करने के लायक है। यहां के सैकड़ों युवा सेना में रहकर देश की सेवा कर रहे हैं।
मां बोली, मुझे बेटे गर्व है
जैसे ही गांव में अश्वनी कुमार का पार्थिव शरीर पहुंचा तो मां चंपा देवी अपने आंसू न रोक पाई। मां ने अपने बेटे को देखकर उसे सैल्यूट किया। कहा कि उसे अपने बेटे पर गर्व है। मुझे बेटे के चले जाने का दर्द है, लेकिन उसे गर्व है कि वह देश की सेवा करते हुए शहादत को प्राप्त हुए हैं।

चीन के खिलाफ मिशन में निभाई थी महत्वपूर्ण भूमिका
सेना के अधिकारी बिजेंद्र सिंह ने कहा कि अश्वनी कुमार बहादुर सैनिक थे। पिछले दिनों चीन के खिलाफ मिशन में अश्वनी कुमार ने महत्वपूर्ण कार्य किया था। वे निडरता के साथ आगे बढ़ने वाले व्यक्ति थे। साथी संदीप ने उनकी दास्तां बया करते हुए कहा कि अश्वनी कुमार साहसी होने के साथ-साथ अच्छे व्यक्तित्व के धनी थे। हर वक्त उनके चेहरे पर मुस्कान और आगे बढ़ने की ललक दिखाई पड़ती थी।

गांव बारना में शहीद नायक अश्वनी कुमार को नमन करते सेना के जवान।  संवाद

गांव बारना में शहीद नायक अश्वनी कुमार को नमन करते सेना के जवान। संवाद- फोटो : Kurukshetra

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed