फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   The issue of NIT director was raised in the BOG meeting, now orders are awaited from the ministry.

Kurukshetra News: बीओजी की बैठक में उठा एनआईटी निदेशक का मुद्दा, अब मंत्रालय से आदेशों का इंतजार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 02 Apr 2026 02:13 AM IST
विज्ञापन
The issue of NIT director was raised in the BOG meeting, now orders are awaited from the ministry.
कुरुक्षेत्र। एनआईटी कुरुक्षेत्र में बुधवार को बोर्ड ऑफ गवर्नर की बैठक हुई। इसमें निदेशक पद की जिम्मेदारी के लिए भी विस्तार से चर्चा की गई। बोर्ड अध्यक्ष तेजस्वनी अनंत कुमार की अध्यक्षता में हुई बैठक में संस्थान के विभिन्न मामलों पर भी विस्तार से चर्चा की गई। हालांकि अधिकारिक तौर पर संस्थान की ओर से इस संबंध में कोई जानकारी साझा नहीं की गई लेकिन मुख्य तौर पर वर्तमान निदेशक डॉ. केवी रमन्ना रेड्डी की शक्तियां मंत्रालय की ओर से वापस ले लिए जाने के बाद बने हालात पर चर्चा की गई।
विज्ञापन

संस्थान के प्रो. सामंत राय के बाद रजिस्ट्रार का प्रभार संभाल रहे प्रो. ब्रह्मजीत ने कहा कि वे बैठक में शामिल नहीं हुए लेकिन इस बैठक की जानकारी मंत्रालय को भेजी जाएगी। अब अगले आदेश मंत्रालय की ओर से ही आने हैं। फिलहाल मंत्रालय ने हाल ही में डॉ. रम्नना रेड्डी की शक्तियां पिछले सप्ताह ही वापस ली हैं। अब संस्थान की गतिविधियां जारी रखने के लिए मंत्रालय की ओर से जल्द कोई कदम उठाया जाएगा। डॉ. केवी रमन्ना रेड्डी ने कहा कि मंत्रालय के आदेश मान्य हैं और फिलहाल कार्य डॉ. ब्रह्मजीत ही देख रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed