Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   The issue of garbage dumping sites has become serious for the city administration, and now people have come out in protest in the city as well.

Kurukshetra News: नगर प्रशासन के समक्ष गहराया कचरे की डंपिंग साइट का मामला, अब शहर में भी विरोध में उतरे लोग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 25 Apr 2026 02:35 AM IST
विज्ञापन
The issue of garbage dumping sites has become serious for the city administration, and now people have come out in protest in the city as well.
कुरुक्षेत्र। पुराना थाना की जगह पर कचरा डालने पर रोष व्यक्त करते हुए आस-पास के लोग व दुकानदार।
कुरुक्षेत्र। शहर से हर रोज निकल रहा करीब 100 टन कचरा नगर प्रशासन के लिए लगातार परेशानी बढ़ा रहा है। डंपिंग साइट के लिए तीसरे ही दिन मामला उस समय गहरा गया जब शहर में पुराने थाने भवन के समीप खाली जगह पर कचरा डाले जाने के विरोध में आसपास के लोग व दुकानदार उतर आए। उन्होंने न केवल यहां बनाई साइट का कड़ा विरोध किया बल्कि इसे न हटाने पर हस्ताक्षर अभियान चलाने की भी चेतावनी दी।
विज्ञापन

राजेश सिंगला, संदीप, विजय, अश्वनी, राजीव सहित आसपास के अन्य लोगों व दुकानदारों ने कड़ी आपत्ति जताते हुए कहा कि अब नगर परिषद की ओर से शहर के बीचों-बीच कई जगह पर कचरा डाला जा रहा है। पिछले 11 वर्षों से अब तक कोई स्थायी डंपिंग जोन नहीं बनाया जा सका है और अब शहर के बीच ही ये डंपिंग जोन बना दिए गए हैं। इससे लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है और आने वाले दिनों में बीमारियां भी बढ़ सकती हैं। इस डंपिंग साइट को यहां से हटकर शहर से दूर लेकर जाया जाए।
विज्ञापन

तीन दिन अटका रहा था कचरा, हर वार्ड की बनाई थी योजना
इसी सप्ताह ही तीन दिन तक कचरे की डंपिंग साइट पर विवाद गहराया रहा था। इस्सरगढ़ के लोगों के विरोध के बाद उमरी व अन्य जगहों पर भी लोगों ने विरोध किया था। ऐसे में तीन दिन तक तक घर-घर से कचरा उठान तक नहीं हो पाया था। तीन दिन पहले ही नगर प्रशासन ने पार्षदों से भी इस समस्या पर बैठक की थी। इसमें हर वार्ड के अनुसार कचरा एकत्रित करने का फैसला लिया गया था। इसके बाद ही पुराना थाना शहर की जगह व केशव पार्क में कचरा डाला जाने लगा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इओ बोले- स्थायी समाधान के प्रयास किए जा रहे
नगर परिषद ईओ राजेश कुमार ने कहा कि कचरे के स्थायी समाधान के लिए प्रयास किए जा रहे हैं, तब तक यह अस्थायी व्यवस्था की है। लोगों को इस समस्या से निपटने के लिए सहयोग करना चाहिए। नगर प्रशासन इस संबंध में बेहद गंभीरता से कार्य कर रहा है।

कुरुक्षेत्र। पुराना थाना की जगह पर कचरा डालने पर रोष व्यक्त करते हुए आस-पास के लोग व दुकानदार।

कुरुक्षेत्र। पुराना थाना की जगह पर कचरा डालने पर रोष व्यक्त करते हुए आस-पास के लोग व दुकानदार।

कुरुक्षेत्र। पुराना थाना की जगह पर कचरा डालने पर रोष व्यक्त करते हुए आस-पास के लोग व दुकानदार।

कुरुक्षेत्र। पुराना थाना की जगह पर कचरा डालने पर रोष व्यक्त करते हुए आस-पास के लोग व दुकानदार।

कुरुक्षेत्र। पुराना थाना की जगह पर कचरा डालने पर रोष व्यक्त करते हुए आस-पास के लोग व दुकानदार।

कुरुक्षेत्र। पुराना थाना की जगह पर कचरा डालने पर रोष व्यक्त करते हुए आस-पास के लोग व दुकानदार।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed