फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   The inspiration to become a world guru India will be found only from the holy book Gita

पवित्र ग्रंथ गीता से ही मिलेगी विश्व गुरु भारत बनने की प्रेरणा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 10 Dec 2021 02:24 AM IST
विज्ञापन
The inspiration to become a world guru India will be found only from the holy book Gita
अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव का शुभारंभ करने के बाद राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने पुरुषोत्तमपुरा बाग में सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग की राज्य स्तरीय प्रदर्शनी का अवलोकन किया। इससे पहले राज्यपाल ने रिबन काटकर राज्यस्तरीय विकासात्मक प्रदर्शनी, कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड की विश्व गुरु भारत प्रदर्शनी व केडीबी की 48 कोस की प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। राज्यपाल ने कहा कि भारत को विश्व गुरु बनाने के लिए गीता से ही प्रेरणा मिलेगी। इस पवित्र ग्रंथ से पूरी मानवता को शांति का संदेश दिया गया।
विज्ञापन

विभाग के अतिरिक्त निदेशक डॉ. कुलदीप सैनी ने राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय व सभी मेहमानों को आजादी के आंदोलन में हरियाणा के योगदान, राज्य सरकार की सात साल की उपलब्धियों के अलावा अन्य विभागों की योजनाओं की जानकारी दी। इस प्रदर्शनी में 30 से ज्यादा विभागों ने स्टॉल लगाए हैं। ये ग्रंथ किसी एक जाति या धर्म का नहीं है, बल्कि हर वर्ग और हर व्यक्ति के लिए हैं। इस पवित्र ग्रंथ गीता के उपदेश आज भी पूरी तरह प्रासंगिक है। हरियाणा का सौभाग्य है कि कुरुक्षेत्र की पावन धरा पर ही 5158 वर्ष पूर्व भगवान श्रीकृष्ण ने गीता के उपदेश दिए। इस मौके पर त्रिदंडी चिन्ना मन्नारायणा रामानुज जीयर स्वामी, गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद, आरएसएस प्रचारक इंद्रेश, विधायक और सांसद भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed