फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   The holy city was drenched in devotion to Lord Shiva, the temple echoed with chants

Kurukshetra News: शिव भक्ति में रंगी धर्मनगरी, जयकारों से गूंजे मंदिर

Sat, 19 Jul 2025 03:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र Updated Sat, 19 Jul 2025 03:08 AM IST
विज्ञापन
The holy city was drenched in devotion to Lord Shiva, the temple echoed with chants
कुरुक्षेत्र। सावन के पवित्र महीने में धर्मनगरी शिव भक्ति में डूब गई है। शहर की गलियों से लेकर प्रमुख मंदिरों तक हर स्थान शिवमय हो उठा है। शिवालयों में विशेष पूजन हो रहा है और श्रद्धालु बोल बम के जयकारों के साथ भगवान शिव की आराधना में लीन हैं। मंदिरों में भगवान भोले नाथ के दर्शन के लिए शिवभक्त कतार में लगे हुए हैं।
विज्ञापन


हर साल की तरह इस बार भी कांवड़ यात्रा ने पूरे वातावरण को भक्ति भाव से सराबोर कर दिया है। डाक कांवड़ियों से लेकर पैदल यात्रियों तक, हर कोई शिवभक्ति में मग्न है। धर्मनगरी से गुजरने वाले कांवड़िये उत्साह से भरपूर हैं। कई जगहों पर समूहों में कांवड़ लेकर चलते श्रद्धालु बारी-बारी से कांवड़ उठाकर सफर तय कर रहे हैं। उनके चेहरों पर भक्ति की आभा साफ झलक रही है। श्रद्धालुओं की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए सामाजिक और धार्मिक संस्थाओं ने जगह-जगह कांवड़ शिविर लगाए हैं। हर 100 से 150 मीटर की दूरी पर लगे इन शिविरों में ठहरने, जलपान, प्राथमिक उपचार और विश्राम की सुविधाएं उपलब्ध हैं। शिविरों से लगातार हर-हर महादेव और बोल बम के जयकारे गूंजते रहते हैं, जो वातावरण को और भी आध्यात्मिक बना रहे हैं। मंदिरों में विशेष रूप से रुद्राभिषेक, शिव अर्चना और भजन-कीर्तन हो रहे हैं। शहर के प्रमुख शिवालयों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। श्रद्धालुओं की सुरक्षा और व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन ने विशेष इंतजाम किए हैं। शहर की सुरक्षा का जिम्मा सुरक्षाबलों ने संभाल रखा है। पुलिस विभाग की ओर से रोड मैप तैयार किया गया है, जिसमें कांवड़ मार्ग, वैकल्पिक यातायात व्यवस्था के बारे में जानकारी दी गई है। इसी अनुरूप कांवड़ियों को पुलिसकर्मी मार्ग बता रहे हैं, ताकि व्यवस्था बनी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed