फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   The holy city reverberated with the chants of Bam-Bam Bhole

Kurukshetra News: बम-बम भोले के जयकारों से गूंजी धर्मनगरी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 24 Jul 2025 02:35 AM IST
विज्ञापन
The holy city reverberated with the chants of Bam-Bam Bhole
कुरुक्षेत्र। सावन मास की शिवरात्रि पर्व पर बुधवार को धर्मनगरी शिवमय हो गई। सुबह ब्रह्ममुहूर्त से ही शिवालयों में श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लग गईं। बम-बम भोले और हर-हर महादेव के जयघोष से नगर की फिजाएं गूंज उठीं। गजकेसरी योग और शुभ मुहूर्त के संयोग ने इस बार के शिवरात्रि पर्व को और भी विशेष बना दिया।
विज्ञापन

जिले के प्रमुख शिवालयों में सुबह 4:15 बजे ब्रह्ममुहूर्त से ही जलाभिषेक शुरू हो गया। श्रद्धालुओं ने बेलपत्र, धतूरा, फूल, दूध, दही, शहद और गंगाजल से भगवान शिव का अभिषेक कर सुख-समृद्धि की कामना की। शिवरात्रि पर्व पर स्थानेश्वर महादेव मंदिर, श्री कालेश्वर महादेव, अरुणाय शिव मंदिर पिहोवा, प्राचीन दुखभंजन मंदिर व शक्तिपीठ मां भद्रकाली मंदिर सहित अन्य शिवालयों को विशेष रूप से सजाया गया। श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक के लिए लंबी लाइनों में खड़े होकर इंतजार किया।
विज्ञापन

कांवड़ियों के घर पहुंचने पर परिजनों ने उनका तिलक कर स्वागत किया। कई स्थानों पर अनुष्ठान, सुंदरकांड पाठ, शिव तांडव स्तोत्र और भजन-कीर्तन के आयोजन भी किए गए। देर रात तक भक्ति का यह सिलसिला जारी रहा। सावन शिवरात्रि पर धार्मिक संगठनों की ओर से कई आयोजन किए गए। शिवरात्रि का पर्व सिर्फ कांवड़ियों तक ही सीमित नहीं रहा, बल्कि हर वर्ग के लोग इसमें शामिल हुए। महिलाएं, बच्चे, बुजुर्ग सभी ने दिनभर शिवालयों में जाकर पूजा-अर्चना की। उपवास रखने वालों ने दिनभर भक्ति भाव से समय बिताया और भोग लगाकर व्रत संपन्न किया। (संबंधित खबरें पेज चार पर)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed