फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   The history of science in India is very old, Kurukshetra

भारत में काफी पुराना है विज्ञान का इतिहास : डॉ. चौधरी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 28 Feb 2022 02:02 AM IST
विज्ञापन
The history of science in India is very old, Kurukshetra
कार्यक्रम के दौरान मंचासीन मुख्यातिथि डॉ. एआर चौधरी व अन्य। संवाद - फोटो : Kurukshetra
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र पैनोरमा एवं विज्ञान केंद्र में रविवार को विज्ञान भाषण प्रतियोगिता और लोकप्रिय विज्ञान व्याख्यान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के सरस्वती नदी उत्कृष्ट शोध केंद्र के निदेशक डॉ. एआर चौधरी ने कहा कि भारत में विज्ञान का इतिहास बहुत पुराना है। नगर निर्माण, दंत चिकित्सा, प्लास्टिक सर्जरी, नैनो टेक्नोलॉजी, गणित, एस्ट्रोनॉमी की शुरुआत भारत में ही हुई।
प्राचीन भारतीय विज्ञान एवं तकनीकी विरासत से लेकर भविष्य की विज्ञान प्रौद्योगिकी तकनीकियां विषय पर व्याख्यान देते हुए डॉ. चौधरी ने भविष्य की तकनीक जैसे कि अंतरिक्ष विज्ञान कंप्यूटर विज्ञान तथा चिकित्सा विज्ञान पर भी चर्चा की। केंद्र के परियोजना समायोजक केएस नेहरू ने बताया कि राष्ट्रीय विज्ञान सप्ताह के तहत आयोजित किए जा रहे कार्यक्रमों का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में विज्ञान के प्रचार व प्रसार को बढ़ावा देना है।
विज्ञापन

केंद्र के शिक्षा अधिकारी जीतेंद्र कुमार दास ने बताया कि इसके तहत आयोजित की गई विज्ञान भाषण प्रतियोगिता में विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। निर्णायक मंडल की भूमिका डॉ. एआर चौधरी तथा एनआईटी के डॉ. सेंथिल कुमार ने भूमिका निभाई। बताया कि विजेता प्रतिभागियों के नाम सोमवार को घोषित किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed