फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   The heartbeat of the candidates started increasing

वोटों की गिनती आज, बढ़ने लगी प्रत्याशियों के दिल की धड़कने 19-19-49

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jun 2022 01:42 AM IST
विज्ञापन
The heartbeat of the candidates started increasing
पालिका चेयरमैन व पार्षद पद के लिए हुए मतदान के बाद ईवीएम को सुरक्षित रखने के लिए बीडीपीओ कार्यालय को स्ट्रॉंग रूम मनाया गया है। इसमें सभी 26 ईवीएम को पुलिस के कड़े पहरे में रखी गई। एएसआई राजेश कुमार ने बताया कि बीडीपीओ कार्यालय के बाहर आईआरबी और हरियाणा आर्म्ड पुलिस की टुकड़ियां तैनात की गई है। जिसमें आईआरबी के 11 जवान और हरियाणा आर्म्ड पुलिस के 12 जवान तैनात है। स्ट्रॉंग रूम में किसी भी व्यक्ति को जाने की अनुमति नहीं है।
विज्ञापन

बता दें 19 जून को पालिका चेयरमैन और पार्षद पद के चुनाव हुआ था। यहां 10459 वोटों में से 8011 वोट पोल हुए थे। चेयरमैन पद के सात प्रत्याशी और 38 पार्षद मैदान में हैं। आज बुधवार को पुलिस की कड़ी सुरक्षा के बीच गिनती होगी। मतदान के बाद अब गिनती को लेकर प्रत्याशियों के दिल की धड़कने भी तेज होने लगी है। चेयरमैन पद के लिए ज्योति अरोड़ा, निशा गर्ग, निशा भांवरा, पूजा गर्ग, दीपशिखा कंसल, हरजीत कौर व दलजीत कौर मैदान में है। चुनावों के बाद आए रुझानों में शहर में त्रिकोणीय मुकाबला होने के आसार बने हुए हैं। वहीं 13 वार्डों में 38 पार्षद पद प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed