फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   The harshness of cold, visibility reduced due to fog, problems increased

Kurukshetra News: ठंड का सितम, कोहरे से दृश्यता कम, दिक्कतें बढ़ीं

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 20 Dec 2024 03:12 AM IST
विज्ञापन
The harshness of cold, visibility reduced due to fog, problems increased
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। सर्दी का सितम अब जोर पकड़ने लगा है। सुबह के समय होने वाला कोहरा जहां लोगों की दिक्कतें बढ़ा रहा है तो वहीं शीतलहर भी सता रही है। कोहरे का असर ट्रेनों के संचालन पर भी देखने को मिल रहा है। कोहरे के चलते कई ट्रेनें देरी से चल रहीं हैं तो वहीं ठंड के चलते स्टेशनों पर यात्रियों की संख्या भी कम नजर आ रही है।
वीरवार को भी पूरे दिन सर्दी ने लोगों को सताया। सुबह के शुरू हुई शीतलहर देर रात्रि तक जारी रही। हालांकि दोपहर के समय कुछ देर के लिए हल्की धूप खिली लेकिन लोगों को सर्दी से राहत नहीं मिल सकी। मौसम के जानकारों का कहना है कि आगामी दिनों में मौसम में परिवर्तन होगा। वे बारिश भी होने की बात कह रहे हैं। वीरवार को कोहरे के कारण दृश्यता 20 से 25 मीटर तक ही रहती है। गांव के क्षेत्र की ओर जाते ही ये दृश्यता और भी कम होने लगती है।
विज्ञापन

ठंड के चलते लोग पूरे दिन गर्म कपड़ों में लिपटे नजर आए। वीरवार को अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान पांच डिग्री सेल्सियस तक रहा।
शुक्रवार को अधिकतम तापमान 23.1 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान पांच डिग्री सेल्सियस तक रहने का अनुमान है। आगामी दिनों में भी न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed