फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   The Governor was overwhelmed by seeing the folk traditions.

Kurukshetra News: लोक परंपराओं को देखकर अभिभूत हो उठे राज्यपाल

Sun, 16 Nov 2025 01:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र Updated Sun, 16 Nov 2025 01:22 AM IST
विज्ञापन
The Governor was overwhelmed by seeing the folk traditions.
कुरुक्षेत्र। धरोहर संग्रहालय का अवलोकन करने के दौरान  राज्यपाल प्रो. असीम घोष, उनकी धर्मप्तनी,
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय परिसर स्थित हरियाणा संग्रहालय धरोहर का प्रदेश के राज्यपाल व कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलाधिपति प्रो. असीम कुमार घोष ने शनिवार को अवलोकन किया। यहां हरियाणवीं अंदाज में उनका और उनकी धर्मपत्नी का स्वागत किया तथा पगड़ी सजाई।
विज्ञापन


उन्होंने हरियाणा की समृद्ध सांस्कृतिक परंपराओं, ग्रामीण जीवन शैली, कृषि विरासत, लोक शिल्प, वेशभूषा और ऐतिहासिक धरोहरों को व्यापक रूप से देखा और कहा कि वे हरियाणा की समृद्ध संस्कृति, लोक परंपराओं और जीवंत विरासत को देखकर बहुत अभिभूत हुए। यह हमारी सांस्कृतिक जड़ों की झलक अत्यंत प्रभावशाली और भावनात्मक रूप से जोड़ने वाला संग्रहालय है। वह कई स्थानों पर रुके, जहां उन्होंने प्रदर्शित वस्तुओं के बारे में विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने कहा कि धरोहर जैसे संस्थान किसी प्रदेश की अस्मिता को सुरक्षित रखने का महत्वपूर्ण कार्य करते हैं।
विज्ञापन

कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा ने राज्यपाल डॉ. घोष को विश्वविद्यालय की शैक्षणिक उपलब्धियों, अनुसंधान गतिविधियों, राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय सहयोग, तथा सांस्कृतिक पहलों के बारे में जानकारी दी। इस मौके पर कुलसचिव डॉ. वीरेंद्र पाल, युवा एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम विभाग के निदेशक प्रो. विवेक चावला, डॉ. सलोनी दीवान सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed