{"_id":"683a12706de0867e8003d015","slug":"the-government-has-been-working-to-keep-the-sikh-hindu-brotherhood-strong-cm-kurukshetra-news-c-45-1-sknl1005-136493-2025-05-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिख-हिंदू भाईचारे को मजबूत बनाए रखने का काम रही सरकार : सीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिख-हिंदू भाईचारे को मजबूत बनाए रखने का काम रही सरकार : सीएम
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कुरुक्षेत्र/ पिहोवा। गुरु अर्जन देव की शिक्षा पर चलते हुए राज्य सरकार सिख हिंदू भाईचारे को मजबूत बनाकर रखने का काम कर रही है। गुरुओं की याद और शिक्षा को संजोए रखने के लिए कुरुक्षेत्र में तीन एकड़ भूमि पर सिख म्यूजियम का निर्माण किया जाएगा, जो युवाओं को गुरुओं की शिक्षाओं पर आगे लेकर जाने का काम करेगा। ये विचार मुख्यमंत्री नायब सैनी ने व्यक्त किए।
वे शुक्रवार को पिहोवा के श्री बोहली साहिब गुरुद्वारा पिहोवा में पंचम पातशाह गुरु अर्जन देव जी के 419वें शहीदी दिवस के उपलक्ष्य में श्रद्धा सुमन अर्पित करने पहुंचे थे। इस स्थान पर गुरु अर्जन देव जी ने तपस्या की थी। बोहली साहिब गुरुद्वारा के जत्थेदार महिंद्र सिंह द्वारा मुख्यमंत्री को सरोपा भेंट किया गया। इसके उपरांत मुख्यमंत्री ने लंगर हाॅल में बैठकर चाय का प्रसाद ग्रहण किया छबील में सेवा भी की।
मुख्यमंत्री ने कहा कि गुरु अर्जुन देव की शहादत हमें युगों-युगों तक रोशनी की मीनार की तरह पीढ़ी दर पीढ़ी अन्याय, शोषण और जुल्म के विरुद्ध संघर्ष करने तथा कुर्बानी देने के लिए प्रेरित करती रहेगी। गुरु अर्जन देव का सबसे बड़ा योगदान उनका सर्वोच्च बलिदान था। हमें उन जैसे महापुरुषों की प्रेरणा से अपने जीवन मूल्यों को संजोकर रखना चाहिए।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने कहा कि सिरसा में आयोजित गुरु नानक देव के प्रकाश उत्सव पर इस गुरुद्वारा साहिब को 70 कनाल भूमि देने की घोषणा की गई, जिस पर यह गुरुद्वारा साहिब बना हुआ है। जून 2024 को कैबिनेट में यह भूमि गुरुद्वारा श्री चिल्ला साहिब को स्थानांतरित करने का फैसला लिया गया और इसे गुरुद्वारा साहिब को दे दिया गया। इस मौके पर एचएसजीएमसी प्रधान जगदीश सिंह झींडा, भाजपा जिलाध्यक्ष तेजेंद्र सिंह गोल्डी, जत्थेदार महिंद्र सिंह, जयभगवान शर्मा डीडी आदि मौजूद रहे।