फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   The government approved a budget of Rs 1 crore 25 lakh to develop Suryakund Tirtha.

Kurukshetra News: सूर्यकुंड तीर्थ को विकसित करने के लिए सरकार ने स्वीकृत किया एक करोड़ 25 लाख का बजट

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 05 Sep 2023 12:58 AM IST
विज्ञापन
The government approved a budget of Rs 1 crore 25 lakh to develop Suryakund Tirtha.
कुरुक्षेत्र। राज्य सरकार की तरफ से ज्योति नगर सूर्यकुंड तीर्थ को दर्शनीय स्थल बनाने की परियोजना को अमलीजामा पहनाने का काम किया है। इस तीर्थ को विकसित करने के लिए सरकार की तरफ से प्रथम चरण में दो करोड़ रुपए की राशि का बजट जारी किया गया था, अब सरकार ने दूसरे चरण में तीर्थ के विकास कार्यों को पूरा करने के लिए एक करोड़ 25 लाख रुपए का अतिरिक्त बजट जारी किया है। यह जानकारी विधायक सुभाष सुधा ने दी।
विज्ञापन

विधायक अपने आवास पर लोगों की समस्याओं को सुन रहे थे। इससे पहले सैकड़ों लोगों की विभिन्न विभागों से संबंधित समस्याओं को सुना और अधिकारियों को दूरभाष पर इन समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल के समक्ष कुरुक्षेत्र में सबसे पहले ज्योति नगर में सूर्यकुंड तीर्थ का जीर्णोद्धार करने का प्रस्ताव रखा था। इस प्रस्ताव के बाद मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने स्वयं तीर्थ स्थल का अवलोकन किया था और उसके बाद पर्यटन विभाग व कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड के अधिकारियों को तीर्थ का जीर्णोद्धार करने की योजना बनाने के आदेश दिए थे। इन आदेशों के बाद सरकार द्वारा सूर्यकुंड तीर्थ के विकास पर फेस-एक में दो करोड़ रुपए का बजट जारी किया गया था। इस बजट से सूर्यकुंड परिसर में मिट्टी की भरत, पार्क, फुटपाथ, लाइटिंग, शौचालय व दुकानों का निर्माण आदि कार्य किए गए हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि ज्योति नगर सूर्यकुंड तीर्थ पर अभी भी विकास कार्य लंबित है। इन विकास कार्यों को पूरा करने के लिए पर्यटन विभाग की तरफ से एक नया प्रस्ताव बनाकर सरकार के पास भेजा गया। इसके लिए उन्होंने स्वयं मुख्यमंत्री मनोहर लाल से बातचीत की। इस बातचीत के बाद मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने फेस-दो में लगभग एक करोड़ 25 लाख रुपए की बजट की स्वीकृति प्रदान की है, जिससे सूर्य कुंड की चहारदीवारी, गजीबो, लैंड स्केपिंग, सुंदरीकरण करने के साथ-साथ अन्य निर्माण कार्य किए जाएंगे। इसके लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा थानेसर हलका के विकास को लेकर लगातार पर्याप्त मात्रा में बजट उपलब्ध करवाया जा रहा है। इस क्षेत्र में चहुंमुखी विकास कार्य करवाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed