फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   The goods of devotees were stolen in the solar eclipse fair, Kurukshetra

सूर्यग्रहण मेले में श्रद्धालुओं का सामान किया चोरी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 27 Oct 2022 02:12 AM IST
विज्ञापन
The goods of devotees were stolen in the solar eclipse fair, Kurukshetra
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। सूर्यग्रहण मेले में चोरों ने कई श्रद्धालुओं का सामान चुरा लिया। श्रद्धालु स्नान के लिए ब्रह्मसरोवर में उतरे पीछे से चोर उनका पर्स, मोबाइल सहित अन्य सामान चुराकर फरार हो गए। शिकायत पर पुलिस ने मामले दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
थाना केयूके में दर्ज शिकायत में सुरेंद्र सिंह निवासी लक्ष्मण कॉलोनी ने कहा कि वह अपनी पत्नी के साथ सूर्यग्रहण पर ब्रह्मसरोवर में स्नान करने के लिए आया था। शाम करीब पांच बजे वह स्नान करने के लिए पुरुषोत्तमपुरा बाग की तरफ नहाने के लिए सरोवर में गए थे। इस समय उसके कपड़े, मोबाइल व अन्य सामान सरोवर की सीढ़ियों पर रखे थे। वह स्नान करके लौटा तो सीढ़ियों से उसकी पैंट चोरी हो गई, जिसमें उसका मोबाइल था।
विज्ञापन

वहीं अमरनाथ शर्मा निवासी दिल्ली ने कहा कि वह सूर्यग्रहण पर दिल्ली से ब्रह्मसरोवर में स्नान करने आया था। नहाते हुए उसने अपना स्नान अभिमन्यु घाट पर रखा था। वह नहाकर लौटा तो चोर उसका सामान, जिसमें एटीएम कार्ड, 30 हजार रुपये सहित अन्य सामान चोरी कर ले गए। अन्य मामले में नवनीत शर्मा निवासी सुरजकुंड ने कहा कि सूर्यग्रहण वह स्नान करने के लिए दिल्ली से आया ब्रह्मसरोवर पर आया था। नहाते समय चोर उसका मोबाइल, 12 हजार रुपये, घड़ी, एटीएम कार्ड सहित कपड़े उठाकर ले गए। शिकायत पर पुलिस ने तीनों मामले दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed