फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   The glory of Lord Shiva was extolled during the narrative.

Kurukshetra News: कथा में किया भगवान शिव की महिमा का गुणगान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 28 Jun 2026 01:23 AM IST
विज्ञापन
The glory of Lord Shiva was extolled during the narrative.
कुरुक्षेत्र। श्री स्थाणु सेवा मंडल ओर से शहर की श्याम काॅलोनी स्थित महंत प्रभातपुरी कन्या विद्यालय में शिव महापुराण कथामृत के छठे दिन प्रवचन हुए। कथाव्यास पंडित राजेंद्र पराशर ने भगवान शिव की महिमा सुनाई। महंत बंसीपुरी के सान्निध्य में कथामृत के दौरान पंडित पराशर ने भगवान शिव का गुणगान किया। प्रवचनों में कहा कि भगवान शिव अत्यंत उपकारी हैं। अपने भक्तों को वह ज्यादा समय तक पीड़ा में नहीं रहने देते। इसलिए इनके प्रति आस्था रखने वाले भक्त के संकट देवादिदेव अवश्य दूर करते हैं। आराधना से भगवान शिव प्रसन्न हो जाते हैं। श्री स्थाणु सेवा मंडल की ओर से प्रधान सतीश शर्मा ने सेवकों को व्यवस्था संबंधी निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि आठ दिवसीय कथा 29 जून तक सायं चार से सात बजे तक चलेगी। इस अवसर पर लक्ष्मीनारायण पुरी एवं अन्य संत महात्मा, वार्ड 32 के पार्षद सुधीर चुघ, सुनील सचदेवा, रमेश सचदेवा, प्रेम मदान, अनिल पोपली, अशोक शर्मा, मानस महिला मंडल की सदस्याएं मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed