फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   The girl died four weeks ago, the reason is not clear, efforts are being made to identify her.

Kurukshetra News: चार सप्ताह पहले हुई थी बच्ची मौत, कारण स्पष्ट नहीं, शिनाख्त के प्रयास

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 02 May 2024 05:07 AM IST
विज्ञापन
The girl died four weeks ago, the reason is not clear, efforts are being made to identify her.
कुरुक्षेत्र। किरमिच गांव के नजदीक देर शाम सतलुज यमुना लिंक (एसवाईएल) नहर से बरामद बच्ची के शव का बुधवार को पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया। अभी बच्ची की शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस उसकी शिनाख्त के लिए प्रयास कर रही है।
विज्ञापन

बता दें मंगलवार शाम को एसवाईएल नहर में कबाड़ के बीच करीब पांच साल की बच्ची का शव बरामद हुआ था। बच्ची की गर्दन, मुंह और बाजुओं को जलीय जीव और कुत्तों ने नोच रखा था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। बुधवार को पोस्टमार्टम में खुलासा हुआ है कि यह शव चार सप्ताह पुराना है। हालांकि पोस्टमार्टम में बच्ची के मौत के कारण स्पष्ट नहीं हुए हैं इसलिए विसरा केमिकल जांच के लिए भेजा जाएगा। फॉरेंसिक विशेषज्ञ डॉ. नरेश सैनी ने बताया कि डायटम के लिए बच्ची की हड्डी का सैंपल लिया गया है, वहीं डीएनए परीक्षण के लिए बाजू की हड्डी और चार दांत लिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed