फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   The gas crisis continues, with crowds at gas agencies continuing to queue even in light drizzle.

Kurukshetra News: गैस संकट बरकरार एजेंसियों पर नहीं थम रही भीड़, उपभोक्ता हल्की बूंदाबांदी में भी लगे रहे लाइन में

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 21 Mar 2026 01:59 AM IST
विज्ञापन
The gas crisis continues, with crowds at gas agencies continuing to queue even in light drizzle.
कुरुक्षेत्र। गैस एजेंसी के बाहर लाइन में लगे लोग। संवाद - फोटो : Samvad
कुरुक्षेत्र। जिले में एलपीजी गैस आपूर्ति और बुकिंग की स्थिति अभी भी सामान्य नहीं हो पाई है। इंडेन, भारत गैस और एचपी गैस की अधिकृत एजेंसियों पर शुक्रवार को भी हल्की बूंदाबांदी के बीच में उपभोक्ता कतारों में लगे रहे।
विज्ञापन


पिछले कई दिनों से जारी इस संकट के बीच शहर और आसपास के क्षेत्रों से आए हुए उपभोक्ता सुबह से शाम तक एजेंसियों के बाहर खड़े रहते हैं। ताकि बुकिंग करवा सकें या रिफिल प्राप्त कर सकें। कई उपभोक्ताओं ने बताया कि बुकिंग के लिए घंटों इंतजार करना पड़ रहा है और डिलीवरी में भी 10 से 15 दिनों का विलंब हो रहा है।
विज्ञापन

व्यावसायिक गैस सिलिंडरों के लिए निर्धारित कोटा होने के बावजूद अभी तक नियमित आपूर्ति शुरू नहीं हो पाई है। होटल, ढाबा और छोटे रेस्तरांं संचालक भी प्रभावित हो रहे हैं। उपभोक्ताओं का कहना है कि घरेलू रसोई के लिए गैस की कमी से रोजमर्रा का जीवन प्रभावित हो रहा है। कई परिवारों ने शिकायत की है कि ऑनलाइन बुकिंग के बावजूद डिलीवरी नहीं हो रही और एजेंसियों पर जाकर भी संतोषजनक जवाब नहीं मिल पा रहा। जिला प्रशासन और गैस कंपनियों से लोगों ने अपील की है कि आपूर्ति व्यवस्था को सुचारू किया जाए ताकि आमजन को इस परेशानी से निजात मिल सके।

कुरुक्षेत्र। गैस एजेंसी के बाहर लाइन में लगे लोग। संवाद

कुरुक्षेत्र। गैस एजेंसी के बाहर लाइन में लगे लोग। संवाद- फोटो : Samvad

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed