फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   The game of tribute in wheat lifting, the anger of commission agents started bursting

Kurukshetra News: गेहूं उठान में नजराने का खेल, फूटने लगा आढ़तियों का गुस्सा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 01 May 2024 05:56 AM IST
विज्ञापन
The game of tribute in wheat lifting, the anger of commission agents started bursting
कुरुक्षेत्र। उपायुक्त शांतनु शर्मा।
कुरुक्षेत्र। गेहूं की आवक अब बेहद कम होने लगी है, जिसके बावजूद उठान कार्य उम्मीद अनुसार तेज नहीं हो पाया है। अभी भी 20 लाख क्विंटल से ज्यादा गेहूं उठान के इंतजार में खुले आसमान के नीचे पड़ा है। विभिन्न एजेंसियों ने अब तक 80 हजार 664 किसानों की 54 लाख चार हजार 630 एमटी गेहूं की खरीद की है जबकि उठान करीब 65 फीसदी हो पाया है। खरीदे जा चुके गेहूं में से अब तक करीब 35 लाख क्विंटल का उठान किया गया है। गेहूं का उठान सीजन के पहले दिन से बेहद धीमा किया जा रहा है। इस बीच मौसम में बदलाव भी रहा तो दो से तीन बार बूंदाबांदी भी हो चुकी, इसके बावजूद आज तक उठान कार्य उम्मीद अनुसार तेज नहीं हो पाया है, जिसका खामियाजा किसानों के साथ-साथ आढ़ती भी भुगत रहे हैं। अधिकारियों से गुहार लगाए जाने के बाद भी गेहूं के उठान कार्य में तेजी नहीं आ सकी है। ऐसे में अब आढ़तियों का भी गुस्सा फूटने लगा है।
विज्ञापन



पांच रुपये प्रति कट्टा लिया जा रहा नजराना : अंग्रेज सिंह
थानेसर अनाजमंडी आढ़ती एसोसिएशन के प्रधान अंग्रेज सिंह ने आरोप लगाते हुए बताया कि उठान कार्य जानबूझ कर तेज नहीं किया जा रहा, ताकि आढ़ती व किसान परेशान हों। परेशान आढ़ती मजबूरी के चलते नजराना देने को तैयार होगा। उन्होंने कहा कि पांच रुपये प्रति कट्टा नजराना खुले रूप से लिया जा रहा है। जिला खाद्य एवं पूर्ति नियंत्रक व मार्केट कमेटी सचिव से भी मुलाकात कर चुके है, लेकिन उन्हें आश्वासन ही मिलता रहा है। मंगलवार को भी करीब साढ़े चार लाख कट्टे खुले आसमान के नीचे उठान के इंतजार में पड़े रहे। बारिश हुई तो खराब हुई गेहूं का जिम्मेदार कौन होगा।
विज्ञापन



नहीं मिल रही कोई शिकायत : सैनी
डीएफएससी सुरेंद्र सैनी व मार्केट कमेटी सचिव हरजीत सिंह का कहना है कि अभी तक मंडी में नजराना लिए जाने की कोई शिकायत नहीं मिली है। शिकायत मिली तो तत्काल कार्रवाई की जाएगी। उठान कार्य तेज किए जाने के आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed