फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   The five elements give us profound lessons about life, consciousness and spiritual balance: Puri

पंचतत्व हमें जीवन, चेतना व आध्यात्मिक संतुलन की देते हैं गहरी सीख : पुरी

Mon, 10 Nov 2025 12:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र Updated Mon, 10 Nov 2025 12:57 AM IST
विज्ञापन
The five elements give us profound lessons about life, consciousness and spiritual balance: Puri
कुरुक्षेत्र। जग ज्योति दरबार में महंत राजेंद्र पुरी ने रविवार को सत्संग प्रवचन किए। उन्होंने कहा कि हमारे शरीर और ब्रह्मांड का गहरा संबंध है। यह शरीर पंचतत्व पृथ्वी, जल, अग्नि, वायु और आकाश से जुड़ा है। यह केवल भौतिक तत्व नहीं हैं, ये हमें जीवन, चेतना और आध्यात्मिक संतुलन की गहरी सीख देते हैं। उन्होंने बताया कि पंचतत्व हमारे शरीर की संरचना के आधार हैं। ये तत्व आपस में जुड़े हुए हैं और इनका संतुलन स्वास्थ्य, जीवन शक्ति एवं आध्यात्मिक सामंजस्य बनाए रखने के लिए आवश्यक है। इन तत्वों में से किसी भी एक की अधिकता या कमी से शारीरिक विकार उत्पन्न हो सकते हैं।
विज्ञापन

महंत ने बताया कि पृथ्वी शरीर की हड्डियों, मांसपेशियों और स्थायित्व का प्रतिनिधित्व करती है। यह सभी तत्वों के विकसित होने का आधार है। जल रक्त, शारीरिक तरल पदार्थ और जीवन की तरलता का प्रतिनिधित्व करता है। मानव शरीर का लगभग 70 प्रतिशत हिस्सा जल से बना है। इसी प्रकार अग्नि शरीर की ऊर्जा, गर्मी और पाचन प्रक्रियाओं का प्रतीक है। शरीर की ऊष्मा अग्नि तत्व से आती है। वायु श्वास, संचार और जीवन की गति का प्रतिनिधित्व करती है। प्राणवायु के बिना जीवन संभव नहीं है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed