फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   The first prize was not fully received, now preparations for the second one

Kurukshetra News: पहला इनाम पूरा नहीं मिला अब दूसरे के लिए तैयारी

Sun, 14 Sep 2025 01:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र Updated Sun, 14 Sep 2025 01:37 AM IST
विज्ञापन
The first prize was not fully received, now preparations for the second one
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। जिला नागरिक अस्पताल ने एक साल पहले एनक्वास श्रेणी में 50 लाख का इनाम जीता था लेकिन अभी तक इनाम की पूरी राशि नहीं मिल पाई है। इस राशि में से महज 20 लाख रुपये ही प्राप्त हुए हैं।
अब फिर से अस्पताल ने इनाम जीतने के लिए जद्दोजहद शुरू कर दी है। हाल ही में एनक्वास की श्रेणी में आने पर पानीपत की स्वास्थ्य विभाग की कायाकल्प टीम जिला अस्पताल का निरीक्षण कर चुकी है। टीम ने पांच घंटे तक अस्पताल के रिकॉर्ड को खंगाला। इस दौरान टीम ने एसएनसीयू, गायनी वार्ड व अस्पताल के अन्य वार्डों में व्यवस्थाओं की जांच की थी। एलएनजेपी के क्वालिटी नोडल ऑफिसर डॉ. गुरप्रीत सिंह ने कहा कि अस्पताल की व्यवस्था को लेकर टीम का सकारात्मक रवैया था।
विज्ञापन

अस्पताल प्रशासन ने क्वालिटी को सुधारने के लिए काफी मेहनत की है। कायाकल्प की टीम की कसौटी पर खरा उतरने के बाद राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक की टीमें अस्पताल का निरीक्षण करेंगी। डॉ. गुरप्रीत ने बताया कि पिछली बार जिला अस्पताल का स्टेट में एनक्वास में पहला स्थान हासिल किया था, इस बार भी पहले स्थान को बरकरार रखने के लिए मेहनत कर रहे हैं। डॉ. गुरप्रीत ने कहा कि बजट की कमी के कारण बाकी राशि अभी तक नहीं मिल पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed