फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   The first cut-off for the BA programme at IIHS reached 97.6 percent.

Kurukshetra News: आईआईएचएस में बीए की पहली कटऑफ 97.6 प्रतिशत पहुंची

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jul 2026 01:54 AM IST
विज्ञापन
The first cut-off for the BA programme at IIHS reached 97.6 percent.
कुरुक्षेत्र। केयू के इंस्टीट्यूट ऑफ इंटीग्रेटेड एंड ऑनर्स स्टडीज (आईआईएचएस) में बीए पाठ्यक्रम की पहली प्रवेश सूची के तहत मंगलवार को देर रात तक काउंसलिंग चली। बड़ी संख्या में अभ्यर्थी दस्तावेज के सत्यापन और दाखिले की औपचारिकताएं पूरी करने के लिए पहुंचे। इस बार ऑल इंडिया ओपन श्रेणी में बीए की कटऑफ 97.6 प्रतिशत तक पहुंच गई, जबकि हरियाणा सामान्य वर्ग में 87.8 प्रतिशत पर दाखिले हुए। आईआईएचएस की प्राचार्य प्रो. रीटा ने बताया कि ऑल इंडिया ईडब्ल्यूएस श्रेणी की कटऑफ 92.2 प्रतिशत और हरियाणा ईडब्ल्यूएस श्रेणी की कटऑफ 77.2 प्रतिशत रही। निर्धारित मेरिट में आए अभ्यर्थियों के दस्तावेज की जांच के बाद प्रवेश प्रक्रिया पूरी कराई गई। उन्होंने बताया कि काउंसलिंग के दौरान विद्यार्थियों और अभिभावकों की सुविधा के लिए अलग-अलग सहायता काउंटर बनाए गए थे, जहां प्रवेश से जुड़ी सभी औपचारिकताएं पूरी कराई गईं। उन्होंने चयनित अभ्यर्थियों से समय पर जरूरी दस्तावेज जमा कराने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed