फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   The final publication of electoral rolls is scheduled for September 22.

Kurukshetra News: मतदाता सूचियों का 22 सितंबर को होगा अंतिम प्रकाशन निर्धारित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jul 2026 02:02 AM IST
विज्ञापन
The final publication of electoral rolls is scheduled for September 22.
कुरुक्षेत्र। मतदाता सूचियों का विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम 14 जुलाई तक जारी रहेगा। इसका अंतिम प्रकाशन 22 सितंबर को होना निर्धारित है। उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने बूथ लेवल एजेंट्स को बूथ लेवल अधिकारियों के साथ बैठकें करने के निर्देश दिए। इन बैठकों की उचित वीडियोग्राफी और फोटोग्राफी भी सुनिश्चित की जाएगी। भारत निर्वाचन आयोग ने बीएलओ को गणना फॉर्म न मिलने पर पड़ोसियों से पूछताछ के निर्देश दिए हैं। वे अनुपस्थित, स्थानांतरित, मृत या डुप्लिकेट मतदाताओं की पहचान करेंगे। बीएलओ जानकारी एकत्र करने के लिए प्रत्येक घर का कम से कम तीन बार दौरा करेंगे। जिन मतदाताओं के नाम प्रारूप सूची में नहीं हैं, उनकी बूथ-वार सूची प्रदर्शित होगी। यह सूची पंचायत भवनों, शहरी स्थानीय निकाय तथा ब्लॉक विकास एवं पंचायत कार्यालयों के नोटिस बोर्ड पर लगाई जाएगी। नाम शामिल न होने के संभावित कारण भी प्रदर्शित किए जाएंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed