फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   The family took shelter in the hospital due to floods, the house was stolen

Kurukshetra News: बाढ़ के कारण परिवार ने अस्पताल में ली थी शरण, घर में हो गई चोरी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 19 Jul 2023 01:22 AM IST
विज्ञापन
The family took shelter in the hospital due to floods, the house was stolen
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। बाढ़ का पानी उतरने के बाद भी बाढ़ प्रभावित लोगों की मुसीबतें कम होने का नाम नहीं ले रही है। बाढ़ आने के बाद घर छोड़कर अन्य स्थान पर शरण लेने गए परिवार के घर में चोरों ने नकदी और जेवर पर हाथ साफ कर दिया। चोरों ने सूने पड़े घर से जेवर और नकदी चुराई। शिकायत पर पुलिस ने मौके का मुआयना कर जांच शुरू कर दी है।
थाना सदर पिहोवा में दर्ज शिकायत में अनीता निवासी सरस्वती खेड़ा कॉलोनी ने बताया कि गत सप्ताह नौ जुलाई को उनके गांव में छह-छह फुट तक पानी भर गया था। अधिक जलभराव के कारण उनको अपना घर छोड़कर निर्माणाधीन सरकारी अस्पताल शरण दी गई थी। अब वह अपने घर लौटी तो चोर घर से जेवर और नकदी चुरा ले गए। चोर पीछे की तरफ से सीढ़ी लगाकर ऊपर का दरवाजा तोड़कर अंदर घुसे थे। चोरों ने तीन लाख रुपये की नकदी समेत लाखों का जेवर चोरी कर लिया। पीड़िता ने बताया कि तीन लाख रुपये उसे उसके पति की बीमा पॉलिसी से मिले थे। वहीं गहने उसने बेटी की शादी के लिए रखे थे। शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी। संवाद
विज्ञापन


मंदिर से चुराई नकदी
थाना कृष्णा गेट में दर्ज शिकायत में नरेश कुमार निवासी अंचला चौक ने कहा कि वह छोटे बाजार के शीतला माता मंदिर की सेवा समिति में सचिव है। सुबह मंदिर में पहुंचा तो मंदिर के गेट की फाइबर टूटी हुई थी। अंदर जाकर देखा तो मंदिर के गले का ताला टूटा हुआ था। चोर मंदिर के दानपात्र से करीब 15 हजार रुपये चुराकर फरार हो गए। शिकायत पर पुलिस ने मौके का मुआयना कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed