फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   The family members tearfully expressed their pain in front of Minister Krishna Bedi.

Kurukshetra News: परिजनों ने फफक-फफक कर मंत्री कृष्ण बेदी के आगे बयां किया दर्द

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 07 Oct 2025 02:14 AM IST
विज्ञापन
The family members tearfully expressed their pain in front of Minister Krishna Bedi.
कुरुक्षेत्र। परिजनों को सांत्वना देने पहुंचे केबिनेट मंत्री कृष्ण कुमार बेदी व भाजपा जिलाध्यक्ष
कुरुक्षेत्र। मलिकपुर गांव के रुमल की बर्बर हत्या के तीन दिन बाद भी आरोपियों का कोई सुराग नहीं मिला है। सोमवार को सामाजिक न्याय, अनुसूचित जाति, पिछड़ा वर्ग कल्याण और अंत्योदय मंत्री कृष्ण कुमार बेदी पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे।
विज्ञापन

इस दौरान रुमल के परिजनों ने फफक-फफक कर रोते हुए न्याय की गुहार लगाई। मंत्री ने मृतक की मां हरजीत कौर को सांत्वना देते हुए तीन दिन में आरोपियों को पकड़ने का आश्वासन दिया। मंत्री कृष्ण बेदी ने कहा कि रुमल की हत्या एक दुखद घटना है। परिवार के कमाऊ सदस्य का चले जाना न केवल परिवार बल्कि समाज के लिए भी बड़ा आघात है। पुलिस जांच में जुटी है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर कड़ी सजा दी जाएगी।
विज्ञापन

ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए भी कदम उठाए जाएंगे। उन्होंने परिवार को हर संभव मदद का भरोसा दिलाया और कहा कि सरकार और प्रशासन उनके साथ खड़े हैं। मंत्री ने पीड़ित परिवार को जल्द आर्थिक सहायता प्रदान करने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान उनके साथ भाजपा नेता जय भगवान शर्मा डीडी, हरियाणा विमुक्त घुमंतू जाति विकास बोर्ड के जयसिंह पाल, मुख्यमंत्री के मीडिया कोऑर्डिनेटर तुषार सैनी, गुरनाम सिंह मलिक, एसएचओ सदर थाना जगदीश कुमार, रामधारी शर्मा सहित पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।

परिजनों ने की जल्द इंसाफ की मांग : रुमल के परिजनों ने बार-बार यही मांग दोहराई कि हत्यारों को जल्द से जल्द पकड़ा जाए। उनकी मां हरजीत कौर ने कहा कि हमें सिर्फ इंसाफ चाहिए। रुमल हमारे परिवार का सहारा था। परिजनों का गुस्सा और दर्द इस बात से भी झलक रहा था कि तीन दिन बाद भी पुलिस के हाथ न सिर्फ खाली हैं बल्कि आरोपियों की पहचान तक नहीं हुई है। वहीं दो दिन पहले नाराज परिजनों ने पुलिस की निष्क्रियता के खिलाफ नेशनल हाईवे जाम कर दिया था। डीएसपी निर्मल सिंह ने मौके पर पहुंचकर छह दिन में कार्रवाई का भरोसा देकर जाम खुलवाया था। हालांकि पुलिस की सुस्त कार्रवाई से क्षुब्ध परिजनों ने अब मंत्री बेदी से इंसाफ की मांग की है।

कुरुक्षेत्र। परिजनों को सांत्वना देने पहुंचे केबिनेट मंत्री कृष्ण कुमार बेदी व भाजपा जिलाध्यक्ष

कुरुक्षेत्र। परिजनों को सांत्वना देने पहुंचे केबिनेट मंत्री कृष्ण कुमार बेदी व भाजपा जिलाध्यक्ष

कुरुक्षेत्र। परिजनों को सांत्वना देने पहुंचे केबिनेट मंत्री कृष्ण कुमार बेदी व भाजपा जिलाध्यक्ष

कुरुक्षेत्र। परिजनों को सांत्वना देने पहुंचे केबिनेट मंत्री कृष्ण कुमार बेदी व भाजपा जिलाध्यक्ष

कुरुक्षेत्र। परिजनों को सांत्वना देने पहुंचे केबिनेट मंत्री कृष्ण कुमार बेदी व भाजपा जिलाध्यक्ष

कुरुक्षेत्र। परिजनों को सांत्वना देने पहुंचे केबिनेट मंत्री कृष्ण कुमार बेदी व भाजपा जिलाध्यक्ष

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed