फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   The family members had gone on a pilgrimage, the young man committed suicide by hanging himself.

Kurukshetra News: तीर्थ यात्रा पर गए थे परिवार के लोग, युवक ने फंदा लगा दी जान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 23 Jun 2024 05:45 AM IST
विज्ञापन
The family members had gone on a pilgrimage, the young man committed suicide by hanging himself.
कुरुक्षेत्र। सेक्टर-तीन में एक युवक ने संदिग्ध परिस्थितियों में अपने घर में चादर के साथ फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना देर रात की है। घटना के समय उसका साथी दूसरे कमरे में सो रहा था, जबकि युवक के परिवार के लोग तीर्थ यात्रा पर गए थे। मृतक की शिनाख्त 32 वर्षीय गुलशन निवासी सेक्टर-तीन के रूप हुई। पुलिस ने इत्तेफाकिया रपट दर्ज कर चिकित्सकों के पैनल से शव का पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन

सेक्टर तीन निवासी रोहित उर्फ मन्नी ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि उसके माता-पिता व बहन 21 जून को काशी दर्शन के लिए गए थे। घर पर उसका भाई गुलशन अकेला था। शनिवार सुबह उसे सूचना मिली कि गुलशन ने अपने घर के कमरे में पंखे से लटककर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। वह सूचना पर डेराबस्सी से अपने घर सेक्टर तीन पहुंचा। घर पर उसके भाई का दोस्त पंचकूला निवासी अमित कुमार, विक्रम व सुनील कुमार थे। पूछताछ में उन्होंने बताया कि 21 जून को गुलशन के बुलाने पर वे उनके घर आए थे। रात 10:30 बजे वे चले गए थे, मगर अमित कुमार यहीं रुक गया था। अमित कुमार रात को उनके घर के कमरे में कूलर चलाकर सो रहा था, जबकि गुलशन उससे अलग दूसरे कमरे में सोया था। उसने सभी दरवाजे बंद करके पंखे से चादर का फंदा लगाकर उसने अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। उन्होंने अपने स्तर पर गुलशन के दोस्तों व आसपास के लोगों से पूछताछ की है, मगर गुलशन की मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया। पुलिस ने सीन ऑफ क्राइम टीम को मौके पर बुलाकर सबूत जुटाए। चिकित्सकों के पैनल से पोस्टमार्टम कराया है। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों के हवाले कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed