फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   The fame reached abroad, 60 lakh people watched the International Gita Mahotsav on the site.

Kurukshetra News: विदेशों तक पहुंची धूम, साइटस पर 60 लाख लोगों ने देखा अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 25 Dec 2023 01:17 AM IST
विज्ञापन
The fame reached abroad, 60 lakh people watched the International Gita Mahotsav on the site.
कुरुक्षेत्र। अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव देश-विदेश में अपनी पहचान बना चुका है। महोत्सव के प्रति इस बार भी देश-दुनिया के लोग लालायित दिखाई दिए। महोत्सव के सरस, क्राफ्ट और सांस्कृतिक कार्यक्रमों को कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड और प्रशासन की सोशल साइटस पर 60 लाख लोग देख चुके हैं। इस आंकड़े में फेसबुक के 40 लाख 30 हजार और इंस्टाग्राम पर लगभग 20 लाख लोग शामिल है।
विज्ञापन

महोत्सव की वेबसाइट इन्टरनेशनलगीतामहोतत्सव.इन की वीडियो पर पांच लाख से ज्यादा लोगों ने अपने व्यूज भी दिए हैं। विभिन्न राज्यों से 49 लाख 73 हजार, अमेरिका से 25 लाख 81 हजार, कनाडा से चार लाख चार हजार लोगों ने प्रशासन की साइट पर हिट किया है। नगराधीश हरप्रीत कौर ने कहा कि महोत्सव देश दुनिया के लिए एक विशेष महोत्सव के रूप में अपनी पहचान बना चुका है। महोत्सव के कार्यक्रमों को पहुंचाने के लिए कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड और प्रशासन ने वेबसाइट, इंस्टाग्राम, फेसबुक सहित सोशल प्लेट फार्म का प्रयोग किया है। महोत्सव का आयोजन सात से 24 दिसंबर तक किया गया। इस महोत्सव में देश- विदेश के 60 लाख से ज्यादा लोग प्रशासन की सोशल साइटस से जुड़े। इसमें करीब 40 लाख 30 हजार फेसबुक और 20 लाख लोग इंस्टाग्राम के साथ जुड़े है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि इन्टरनेशनलगीतामहोत्सव.इन वेबसाइट पर 18 लाख 40 हजार लोगों ने विजिट किया है और 90 लाख 34 हजार लोगों ने साइटस पर कार्यक्रम देखने के लिए हिटस भी किया है। इसमें भारत के 61 लाख 44 हजार, अमेरिका से 25 लाख 81 हजार, कनाडा के चार लाख चार हजार पौलेंड के 6066, ऑस्ट्रेलिया के 23423, इंडोनेशिया के 16249, जापान के 15043, फ्रांस के 11211, इंग्लैंड के 2717, फिलिपींस के 8669 सहित मोरोको, जर्मनी, होंगकोंग, आयरलैंंड, मलेशिया व रसिया के लोगों ने भी महोत्सव की वेबसाइटस पर हिट किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed