फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   The excitement of Karva Chauth is at its peak in the markets.

Kurukshetra News: बाजारों में करवाचौथ की रौनक चरम पर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 09 Oct 2025 01:10 AM IST
विज्ञापन
The excitement of Karva Chauth is at its peak in the markets.
कुरुक्षेत्र। सोनिया।
कुरुक्षेत्र। करवाचौथ का पर्व शुक्रवार को मनाया जाएगा लेकिन इसकी रौनक पिछले एक सप्ताह से पूरे शहर में देखने को मिल रही है। घर से लेकर बाजारों में उत्साह का माहौल है। बुधवार को सुबह से ही बाजारों में भीड़ उमड़ी रही।
विज्ञापन


चूड़ी, साड़ी, बिंदी, चुनरी और शृंगार सामग्री की दुकानों पर महिलाओं का तांता लगा रहा। कहीं मेंहदी लगवाने की लाइन और कहीं ब्यूटी पार्लर के बाहर अपॉइंटमेंट का इंतजार करती महिलाएं नजर आईं। दुकानदारों के चेहरों पर भी मुस्कान है, क्योंकि करवाचौथ के त्योहार ने बाजार में रौनक लौटा दी है।
विज्ञापन




लाउडस्पीकर पर करवाचौथ के गीत गूंज रहे हैं, मेंहदी की महक हवा में घुली है और दुकानदार ग्राहकों को आकर्षक ऑफर दे रहे हैं। पार्लर संचालकों और मेंहदी आर्टिस्ट का कहना है कि इस बार बुकिंग पहले से ज्यादा रही। कई पार्लर रात तक खुले रहे ताकि कोई ग्राहक निराश न लौटे। महिलाएं करवाचौथ की तैयारी में कोई कमी नहीं छोड़ना चाहतीं। पहली बार करवाचौथ का व्रत रखने वाली महिलाओं में इस पर्व के लिए खास उत्साह है। यह उनके लिए केवल परंपरा नहीं बल्कि एक नया अनुभव है जो परिवार के साथ जुड़ाव और प्रेम की भावना से भरा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सरगी से लेकर चांद दर्शन तक की विधि सीखी : सोनिया

पहली बार करवाचौथ रखने वाली सोनिया ने कहा कि यह मेरा पहला करवाचौथ है और मैं इसे लेकर बहुत उत्साहित हूं। मां और सास से सरगी से लेकर चांद दर्शन तक की विधि सीखी है, सब खास लग रहा है। मैंने दो दिन पहले से तैयारियां शुरू कर दी थीं। पारंपरिक लाल साड़ी को गहनों के साथ मैच करूंगी और मेंहदी भी लगवा ली है।

पहली बार पति की लंबी उम्र के लिए रखूंगी निर्जला व्रत : रेखा
नवविवाहित रेखा रानी ने कहा कि करवाचौथ मेरे लिए सिर्फ व्रत नहीं, एक सुंदर रिश्ता निभाने का संकल्प है। मैं पहली बार पति की लंबी उम्र के लिए निर्जला व्रत रखूंगी। तैयारियां देखकर लगता है जैसे घर में कोई बड़ा त्योहार हो। मैने सूट शृंगार और सभी सामग्री नई खरीदी है।

कुरुक्षेत्र। सोनिया।

कुरुक्षेत्र। सोनिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed