इस्माईलाबाद। डेरा मारकंडा शिव मंदिर झांसा में आयोजित की जा रही श्रीमद्भागवत कथा में रविवार को सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कथा में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा नेता जय भगवान शर्मा डीडी ने शिरकत की। डेरा मारकंडा शिव मंदिर के संचालक महंत योगी श्री पाल नाथ ने कहा कि श्रीमद्भागवत कथा में जीवन का सार छिपा हुआ है। श्रीमद्भागवत कथा भक्ति और संस्कारों का संदेश देती है। हमें इस तरह में आयोजनों में हिस्सा लेकर अपनी संस्कृति को जीवित रखना चाहिए। उन्होंने कहा कि श्रीमद्भागवत कथा के श्रवण मात्र से ही सभी कष्टों का निवारण हो जाता है। मनुष्य को अपने व्यस्त जीवन से कुछ समय निकाल कर भक्ति में भी लगाना चाहिए। इस अवसर भाजपा नेता जय भगवान शर्मा को आयोजकों द्वारा स्मृति चिह्न देकर सम्मानित भी किया गया। इस अवसर पर हवन यज्ञ एवं विशाल भंडारे का आयोजन किया गया जिसमें क्षेत्र के श्रद्धालु बड़ी संख्या में हिस्सा लिया। इस मौके पर विनोद पाल झांसा, सरपंच पवन गाबा, सुभाष दहिया, श्री चंद, प्रवीण अरोड़ा, सोनू, तरसेम पाल, सुरेश, प्रीतम आदि मौजूद रहे।