फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   The environment remains clean with Havan Yagya, Kurukshetra

हवन-यज्ञ से स्वच्छ रहता है पर्यावरण

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 24 Oct 2022 01:21 AM IST
विज्ञापन
The environment remains clean with Havan Yagya, Kurukshetra
हवन में आहुति डालते कुलपति डॉ. बलदेव कुमार व अन्य। संवाद‌ - फोटो : Kurukshetra
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। श्रीकृष्णा आयुष विश्वविद्यालय में भगवान धन्वंतरि के अवतरण दिवस पर हवन यज्ञ का आयोजन किया गया। यज्ञ की शुरुआत भगवान धन्वंतरि की स्तुति के साथ कुलपति डॉ. बलदेव कुमार ने दीप प्रज्वलित करके की। कुलपति ने हवन यज्ञ का महत्व बताते हुए कहा कि इससे पर्यावरण स्वच्छ रहता है।
कुलपति डॉ. कुमार ने कहा कि राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस 2016 से पूरे भारतवर्ष में धूमधाम से मनाया जा रहा है। इस वर्ष केंद्र सरकार के आयुष विभाग द्वारा राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस हर दिन, हर घर आयुर्वेद थीम के साथ मनाया जा रहा है। इसका उद्देश्य घर-घर तक आयुर्वेद चिकित्सा पद्धति को पहुंचाना है। भारत में त्योहारों की गौरवशाली परंपरा रही है, जिनका वैज्ञानिक महत्व भी हमारे महापुरुषों ने समय-समय पर बताया है। उन्होंने कहा कि पांच हजार वर्ष पूर्व तक हर घर में प्रतिदिन यज्ञ किया जाता था, जिसकी वजह से हमारा देश सब प्रकार की आपदाओं, रोगों व कष्टों से मुक्त था।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि यज्ञ हर व्यक्ति और राष्ट्र की सुख-समृद्धि के लिए बहुत ही आवश्यक है। विश्व के सामने पर्यावरण प्रदूषण एक गंभीर समस्या बन गई है। इसका एकमात्र समाधान यज्ञ है। यज्ञ की अग्नि ज्ञान का प्रकाश फैलाने और दोषों व शत्रुओं का नाश करने की प्रेरणा देती है। इस दौरान डीन ऑफ कॉलेज डॉ. विदूषी त्यागी की ओर से आयुर्वेद से संबंधित प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता कराई गई, जिसमें सभी शैक्षिक और गैर शैक्षिक अधिकारियों व कर्मचारियों ने भाग लिया। इस मौके पर कुलसचिव डॉ. नरेश कुमार, डीन एकेडमिक अफेयर्स डॉ. शंभू दयाल सहित चिकित्सक, अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed