फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   The enthusiasm in the tricolor yatra, resonated with the slogan of Mother India

तिरंगा यात्रा में जोश, गूंजा भारत माता का जयघोष

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 15 Aug 2021 01:18 AM IST
विज्ञापन
The enthusiasm in the tricolor yatra, resonated with the slogan of Mother India
कुरुक्षेत्र। शाहाबाद में तिरंगा यात्रा निकालते भाजपा नेता व कार्यकर्ता। - फोटो : Kurukshetra
शाहाबाद। भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने शाहाबाद के बाजार में तिरंगा यात्रा निकालकर शहीदों को नमन किया। कार्यकर्ताओं में जबरदस्त जोश था। इस मौके पर भारत माता के जयकारे लगाए गए।
विज्ञापन

पूर्व राज्यमंत्री कृष्ण बेदी की अध्यक्षता और सांसद नायब सैनी, खेल मंत्री संदीप सिंह, विधायक सुभाष सुधा, पूर्व विधायक पवन सैनी, जिलाध्यक्ष राजकुमार सैनी और धर्मवीर मिर्जापुर की अगुवाई में यह तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा में हजारों लोगों ने शामिल होकर शहीदों के प्रति अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की। यात्रा में शामिल सभी लोगों ने देश का तिरंगा हाथों में उठाया हुआ था यूं मानो जैसे सड़कों पर तिरंगे की बहार आ गई थी।
विज्ञापन

इस मौके पर पूर्व राज्यमंत्री कृष्ण बेदी ने कहा कि भाजपा की विचारधारा शहीदों को सम्मान देना और देश का विकास करना है। सांसद नायब सैनी ने कहा कि भाजपा तिरंगा यात्रा के माध्यम से शहीदों को याद कर रही हैं, क्योंकि आज शहीदों की बदौलत ही हम सभी खुले लोकतंत्र में सांस ले रहे हैं। खेल राज्यमंत्री संदीप सिंह ने कहा कि आज कि यह तिरंगा यात्रा शहीदों के साथ-साथ शाहाबाद की उन बेटियों के लिए है, जिन्होंने टोक्यो ओलंपिक में देश का नाम रोशन किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

तिरंगा यात्रा शहीद जगदीश चंद्र कालड़ा पार्क से शुरू होकर सिविल अस्पताल रोड, हनुमान मंदिर रोड, स्टेट बैंक रोड, जगदीश मार्ग, जगाधरी वाला कुआं, पतासा बाजार, कमेटी बाजार से होते हुए वापस जगदीश चंद्र कालड़ा पार्क पहुंची। इस अवसर पर पूर्व सांसद कैलाशो सैनी, धर्मवीर मिर्जापुर, गौरव बेदी, मुलख राज, राजदीप कौर, बलदेव राज सेठी, अरुण कंसल, संदीप टिवाना, मलिक विजय आनंद, सुरेंद्र माजरी, दीपक कौशल, नीटू राणा, मनदीप मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed