फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   The election of Jangam Sabha will be held on July 12

Kurukshetra News: जंगम सभा का चुनाव 12 जुलाई को होगा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 19 Jun 2025 01:46 AM IST
विज्ञापन
The election of Jangam Sabha will be held on July 12
पिहोवा। जंगम सभा का त्रिवार्षिक चुनाव 12 जुलाई को होगा। इसके लिए अंकित कुमार को चुनाव अधिकारी नियुक्त किया गया। सभा के प्रधान, सचिव और कोषाध्यक्ष पद के लिए चुनाव होगा। चुनाव अधिकारी ने कहा चार जुलाई तक मतदाता अपनी आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। इसके बाद कोई आपत्ति नहीं ली जाएगी। आपत्तियों पर चुनाव अधिकारी का निर्णय अंतिम होगा।
विज्ञापन

प्रधान पद के लिए जमानत राशि 5500 रुपये और बाकी पदों के लिए 2100 रुपये नकद जमा करानी होगी। नाम वापस लेने वाले प्रत्याशी की राशि लौटा दी जाएगी। मतदाता सूची का प्रकाशन 23 जून को सुबह 11 बजे होगा। 30 जून को पूरक मतदाता सूची का प्रकाशन होगा। दो से चार जुलाई को 11 बजे से साढ़े तीन बजे तक नामांकन पत्र दाखिल कर सकेंगे। चार जुलाई को ही शाम चार बजे नामांकन पत्रों की सूची का प्रकाशन होगा। पांच जुलाई को एक बजे तक नामांकन पत्रों की जांच होगी। छह जुलाई को सुबह 11 बजे से साढ़े तीन बजे तक नामांकन वापस ले सकेंगे, उसके बाद चार बजे चुनाव प्रत्याशियों की सूची का प्रकाशन व चुनाव चिह्नों का आवंटन होगा। 12 जुलाई को सुबह 10 बजे से चार बजे तक मतदान होगा। मतदान के बाद 12 जुलाई को ही मतगणना होगी। जिसके बाद विजेता प्रत्याशियों को प्रमाणपत्र दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed