फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   The effect of heat started increasing, people's problems started increasing

Kurukshetra News: गर्मी का बढ़ने लगा असर, लोगों की बढ़ने लगी परेशानी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 07 Apr 2025 01:09 AM IST
विज्ञापन
The effect of heat started increasing, people's problems started increasing
कुरुक्षेत्र।  धूप से बचने के लिए छाता लेकर सड़क से गुजरती महिला। संवाद
कुरुक्षेत्र। गर्मी धीरे-धीरे बढ़ने लगी है। दोपहर के समय अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच रहा है। जिससे लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। गर्मी के कारण लोगों ने कूलर, पंखे व एसी का सहारा लेने लगे हैं। रविवार को कुछ इसी तरह का मौसम का हाल रहा। रविवार को अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन

धूप से बचाव के लिए लोग छतरी आदि का प्रयोग करने लगे है। गर्मी बढ़ने पर लोग ठंड तरल पदार्थों का अधिक प्रयोग करने लगे। बाजार में गन्ने के जूस व अन्य ठंड खाद्य पदार्थों की रेहड़ियों पर लोगों की भीड़ बढ़ने लगी है। तेज धूप के कारण ब्रह्मसरोवर सहित अन्य पर्यटन स्थलों पर दोपहर के समय लोगों की आवाजाही में कमी आने लगी है। हालांकि मौसम साफ रहने से किसानों अपने फसलों को लेकर चिंता मुक्त हैं। खेतों में गेहूं की फसल की कटाई सुचारू रूप से चलती रही।
विज्ञापन









इम्यून सिस्टम को मजबूत कर खान पान में बदलाव से सेहत का रखें ख्याल : डॉ. अनेजा
मेडिकल ऑफिसर, एडमिनिस्ट्रेटर एवं आरएसएसडीआई मेंबर डॉ. अनेजा ने बताया कि दोपहर के समय अधिक गर्मी हो रही है। इसलिए लोगों को सेहत के प्रति सतर्क रहना चाहिए। जरा सी लापरवाही आपको बीमार बना सकती है। उन्होंने बताया कि इस समय सर्दी, जुकाम, बुखार, सिरदर्द, पेट दर्द, बदन दर्द, आंखों में जलन, एक्जिमा और फ्लू जैसी बीमारियां बढ़ रही हैं। यह ऐसा मौसम है जब अस्थमा के मरीजों के लिए भी परेशानियां बढ़ जाती हैं। कमजोर इम्यून सिस्टम वालों को ज्यादा समस्याएं होती हैं। ऐसे में इस मौसम में दिनचर्या में कुछ बदलाव की जरूरत होती है, जिससे सेहत को किसी तरह की दिक्कतें न हो। दोपहर में तापमान बढ़ने से गर्मी लगने पर ज्यादातर लोग पंखा चला लेते हैं लेकिन ऐसी गलती करने से बचना चाहिए।

कुरुक्षेत्र।  धूप से बचने के लिए छाता लेकर सड़क से गुजरती महिला। संवाद

कुरुक्षेत्र।  धूप से बचने के लिए छाता लेकर सड़क से गुजरती महिला। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed