{"_id":"691799522ccc0f8abb0ff5c4","slug":"the-echo-of-martyrs-day-will-be-heard-across-the-country-chief-minister-kurukshetra-news-c-45-1-kur1001-145340-2025-11-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहीदी दिवस की गूंज पूरे देश को देगी सुनाई : मुख्यमंत्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहीदी दिवस की गूंज पूरे देश को देगी सुनाई : मुख्यमंत्री
Sat, 15 Nov 2025 02:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
Updated Sat, 15 Nov 2025 02:34 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कुरुक्षेत्र। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि इस संसार में धर्म को बचाने के लिए सबसे बड़ी कुर्बानी श्री गुरु तेग बहादुर जी ने दी थी। ऐसे महान बलिदानी की कुर्बानी के 350वें शहीदी दिवस के कार्यक्रम की गूंज पूरे देश को सुनाई दे, इसके लिए कुरुक्षेत्र जिले के प्रत्येक नागरिक को पूरे परिवार सहित इस कार्यक्रम में हिस्सा लेना है।
इस राष्ट्र स्तरीय कार्यक्रम को संबोधित करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्वयं आ रहे हैं। मुख्यमंत्री शुक्रवार शाम को जिमखाना क्लब में आयोजित भाजपा कार्यकर्ता बैठक को संबोधित कर रहे थे।
मुख्यमंत्री ने श्री गुरु तेग बहादुर जी के 350 वें शहीदी दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में सभी कार्यकर्ताओं को परिवार सहित पहुंचने का दिया न्यौता। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के किसी भी कोने से कुरुक्षेत्र में पहुंचने के लिए अब तीन घंटे से कम का समय लगता है। ये सब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कारण संभव हुआ है। प्रदेश में नेशनल हाईवे का जाल बिछाया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर अब पूरे विश्व की नजरें हैं और देशभर में हरियाणा की चर्चाएं है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम में सभी नागरिकों ने पहुंचकर सफल बनाना है। मुख्यमंत्री ने कार्यकर्ताओं को बिहार में हुई प्रचंड जीत की बधाई दी।
विज्ञापन
कार्यक्रम को प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली ने सभी कार्यकर्ताओं को ड्यूटी बांटी। सांसद नवीन जिंदल ने कहा कि कुरुक्षेत्र में राष्ट्रीय स्तर पर कई कार्यक्रमों का आयोजन चल रहा है, इनमें अंतरराष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव और श्री गुरु तेग बहादुर जी के 350 में शहीद दिवस पर अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आ रहे हैं।
पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी आज जो भी आदेश श्री गुरु तेग बहादुर जी के 350 में शहीदी दिवस को लेकर निर्देश दिए हैं कुरुक्षेत्र का एक-एक कार्यकर्ता उनका पालन करेगा।
इसके अलावा सीएम ने कहा कि शहर के सभी चौक महाभारत थीम पर विकसित करने के लिए योजना तैयार कर ली गई है और ये चौक भव्य और सुंदर दिखाई देंगे। श्री गुरु तेग बहादुर जी शहीदी समागम ज्योतिसर में किया जा रहा है। इस शहीदी पर्व पर चार नगर कीर्तन यात्राएं निकाली जा रही हैं। यह चारों नगर कीर्तन यात्राएं 24 नवंबर को कुरुक्षेत्र की पावन धरा पर एकत्रित होंगी और 25 नवंबर को महा समागम में शिरकत करेंगी। इस दाैरान भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली, सांसद नवीन जिंदल भी माैजूद रहे।