फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   The DTP team destroyed the constructions in the illegal colony growing in Khedi Markanda

Kurukshetra News: डीटीपी की टीम ने खेड़ी मारकंडा में पनप रही अवैध कॉलोनी में निर्माण किए नष्ट

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 10 May 2025 02:00 AM IST
विज्ञापन
The DTP team destroyed the constructions in the illegal colony growing in Khedi Markanda
कुरुक्षेत्र। अवैध निर्माण को नष्ट करती जेसीबी। विज्ञप्ति - फोटो : पीएसआईटी
कुरुक्षेत्र। जिला नगर योजनाकार की टीम ने लगभग 18 एकड़ में पनप रही एक अवैध कॉलोनी में जिला प्रशासन की मदद से तोड़फोड़ की कार्रवाई की, जिससे संबंधित लोगों में खलबली मची रही। जिला नगर योजनाकार अधिकारी विक्रम कुमार ने जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि राजस्व संपदा के गांव खेडी मारकंडा में 18 एकड़ में पनप रही एक अवैध काॅलोनी में उपायुक्त के आदेशानुसार प्रशासन के सहयोग से तोडफ़ोड़ की कार्रवाई अमल में लाई गई है।
विज्ञापन

डीटीपी विक्रम कुमार ने कहा कि विभाग के पास खेडी मारकंडा गांव में लगभग 18 एकड़ में एक अवैध कॉलोनी के पनपने का मामला आया था, जिसके उपरांत विभाग द्वारा भूस्वामी और प्रॉपर्टी डीलरों को एचडीआर एक्ट 1975 की धाराओं के तहत नोटिस जारी कर जरूरी अनुमति लेने के आदेश दिए गए थे। परंतु भूस्वामी और प्रॉपर्टी डीलरों ने न तो अवैध काॅलोनियों में किए जा रहे निर्माण को रोका और न ही विभाग से अनुमति प्राप्त की। इस पर कार्रवाई करते हुए विभाग द्वारा निर्माण को नष्ट करने का काम किया गया है। उन्होंने लोगों को सचेत करते हुए कहा कि सस्ते प्लाटों के चक्कर में प्रॉपर्टी डीलर के बहकावे में आकर प्लाॅट न खरीदें और न ही किसी प्रकार का निर्माण कार्य करें। इतना ही नहीं जमीन की खरीद करने से पहले डीटीपी कार्यालय से कॉलोनी की वैधता और अवैधता की जानकारी प्राप्त कर लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed