फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   The dream of self-reliant India will come true with skilled youth, Kurukshetra

दक्ष युवाओं से आत्मनिर्भर भारत का सपना होगा साकार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 28 May 2022 01:30 AM IST
विज्ञापन
The dream of self-reliant India will come true with skilled youth, Kurukshetra
राजकीय आदर्श संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में प्रदर्शनी देखते उपायुक्त मुकुल कुमार। संव? - फोटो : Kurukshetra
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। हरियाणा विद्यालय शिक्षा परियोजना परिषद व समग्र शिक्षा की ओर से शुक्रवार को राजकीय आदर्श संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के केशव सभागार में जिला स्तरीय टूल किट वितरण समारोह का आयोजन किया गया। मुख्यातिथि उपायुक्त मुकुल कुमार ने कहा कि आज युवाओं को दक्ष व निपुण बनाने की महत्वाकांक्षी योजनाएं चल रहीं हैं, क्योंकि निपुण व दक्ष युवा ही आत्मनिर्भर भारत के सपने को साकार करेंगे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता अतिरिक्त उपायुक्त अखिल पिलानी ने की है। उपायुक्त ने कहा कि देश आज आत्मनिर्भर बनने की ओर अग्रसर है और यह सपना युवाओं की सक्रिय भागीदारी से ही पूरा होगा। उन्होंने कहा कि सरकारी विद्यालयों में एनएसक्यूएफ कार्यक्रम के तहत पढ़ाई के साथ-साथ व्यावसायिक प्रशिक्षण दिया जा रहा है, वह उनके जीवन व सोच की दिशा बदलेगा। इससे न केवल रोजगार प्राप्त करेंगे बल्कि स्वरोजगार भी अपनाएंगे।प्रशिक्षित छात्र आने वाले समय में रोजगार मांगेंगे नहीं बल्कि स्टार्टअप शुरू कर औरों को रोजगार देंगे।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि हरियाणा में व्यावसायिक शिक्षा की शुरुआत एनएसक्यूएफ प्रोग्राम के तहत शैक्षणिक वर्ष 2012-13 में आठ जिलों के कुल 40 स्कूलों से गई थी और अब यह 1074 स्कूलों में लागू की जा चुकी है। व्यावसायिक शिक्षा छात्रों को विभिन्न औद्योगिक एवं व्यावसायिक रोजगार के लिए तैयार करती है। यह बहुत सुखद है कि स्कूल स्तर पर ही 12 तरह के व्यावसायिक विषयों में छात्र प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

समग्र शिक्षा के डीपीसी विनोद कौशिक ने बताया कि कुरुक्षेत्र जिले के 52 सीनियर सेकेंडरी स्कूलों में नौवीं से बारहवीं कक्षा में पढ़ रहे विद्यार्थी इस शिक्षा का लाभ ले रहे हैं। इस वर्ष दसवीं और बारहवीं कक्षा में व्यावसायिक शिक्षा ले रहे 44151 विद्यार्थियों को टूलकिट प्रदान की जा रही हैं, जिसमें से केवल कुरुक्षेत्र जिले में ही विभिन्न स्थानों पर 1562 किट्स विद्यार्थियों को वितरित की गई।

इन टूलकिट का वितरण पांच कौशल विषय ऑटोमोबाइल, एग्रीकल्चर, ब्यूटी वैलनेस, हेल्थकेयर, एपैरल एंड फैशन डिजाइनिंग के लिए किया जा रहा है। इस अवसर पर खंड शिक्षा अधिकारी इंदु कौशिक, प्रिंसिपल अश्विनी कौशिक, रीटा बठला, एपीसी संजय कौशिक, टेक्निकल हेड रीना शर्मा, अलका मेहता, महेंद्र सिंह, डॉ राम मेहर अत्रि, प्रवीण आर्य, सचिन चौधरी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed